मधुकॉन प्रोजेक्ट लि. पर आठ करोड़ का वाद दर्ज

मोतिहारी : सड़क निर्माण से जुड़ी दिल्ली की मधुकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी पर जिला खनन विभाग द्वारा मंगलवार को आठ करोड़ सात लाख रुपये का नीलाम वाद दर्ज किया गया. आरोप है कि बिना अनुमति के कंपनी द्वारा मिट्टी कटाई कर सड़क निर्माण कराया गया था. उस समय कंपनी का बेस कैंप चकिया में था […]
मोतिहारी : सड़क निर्माण से जुड़ी दिल्ली की मधुकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी पर जिला खनन विभाग द्वारा मंगलवार को आठ करोड़ सात लाख रुपये का नीलाम वाद दर्ज किया गया. आरोप है कि बिना अनुमति के कंपनी द्वारा मिट्टी कटाई कर सड़क निर्माण कराया गया था. उस समय कंपनी का बेस कैंप चकिया में था
और एनएच 28 (फोरलेन) का निर्माण कार्य कंपनी द्वारा कराया गया था. खनन विभाग के ऑडिट में पाया गया कि कंपनी द्वारा जो रॉयल्टी कंपनी द्वारा दी गयी है उतना ही राशि करीब आठ करोड सात लाख वसूल की जाये. क्योंकि बिना अनुमति के सड़क निर्माण के लिए मिट्टी की कटाई कंपनी द्वारा की गयी. ऑडिट रिपोर्ट के बाद विभाग द्वारा वाद दर्ज किया गया है. जिला नीलाम अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि राशि जमा न कराने की स्थिति में कुर्की व वारंट की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




