बस की ठोकर से बाइक सवार घायल, भरती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2017 5:32 AM
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के बसतपुर गांव के पास एक लापरवाह बस चालक ने बाइक में ठोकर मार दी. इसमें बाइक सवार पताही नारायणपुर के साहेब गिरि गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक बस छोड़ फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल साहेब गिरि को उठा रहमानिया नर्सिंग होम में भर्ती […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के बसतपुर गांव के पास एक लापरवाह बस चालक ने बाइक में ठोकर मार दी. इसमें बाइक सवार पताही नारायणपुर के साहेब गिरि गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक बस छोड़ फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल साहेब गिरि को उठा रहमानिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया
. चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया. घटना को लेकर साहेब के छोटे भाई हुकूम गिरि ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि साहेब गिरि पताही से मोतिहारी जा रहे थे. इस दौरान मोतिहारी से ढाका जा रही एनडब्लू ट्रेवल्स नामक यात्री बस ने ठोकर मार दी. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










