पहले शातिर अभिषेक को लगी थी गोली

Updated at : 11 Jul 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
पहले शातिर अभिषेक को लगी थी गोली

मोतिहारी : व्यवसायी पर चलायी गयी गोली पहले शातिर अभिषेक को लगी, उसके बाद व्यवसायी घायल हुआ. अभिषेक के दाहिने पैर को छेदकर निकली हुई गोली व्यवसायी के पैर में जाकर लगी. इसका खुलासा व अनिकेत की गिरफ्तारी के बाद हुआ है. पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो अभिषेक ने जख्म का राज उगल दिया. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : व्यवसायी पर चलायी गयी गोली पहले शातिर अभिषेक को लगी, उसके बाद व्यवसायी घायल हुआ. अभिषेक के दाहिने पैर को छेदकर निकली हुई गोली व्यवसायी के पैर में जाकर लगी. इसका खुलासा व अनिकेत की गिरफ्तारी के बाद हुआ है. पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो अभिषेक ने जख्म का राज उगल दिया.

उसने पुलिस को बताया कि सुमित बाइक ड्राइव कर रहा था,जबकि नवनीत व्यवसायी पर पिस्टल ताना और अभिषेक कैश से भरा बैग छीनने लगा.विरोध करने पर चलायी गयी गोली पहले अभिषेक को लगी. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि अभिषेक इलाज कराने किसी डॉक्टर के पास नहीं गया,बल्कि अपने पैर में उसने खूद पट्टीबांधी, उसके बाद अनिकेत के साथ बाइक से शहर में निकला. दोनों शहर के बाहर निकलने की फिराक में थे. छापेमारी में नगर इंस्पेक्टर के साथ नाका चार प्रभारी धीरज कुमार, दारोगा नागेंद्र सहनी, संजीव शामिल थे.

पुलिस ने व्यवसायी गोलीकांड में दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
एक मुंगेर, तो दूसरा शहर के पश्चिमी गोपालपुर का
है रहनेवाला
चोरी की बाइक, एक कारतूस व एक मोबाइल किया बरामद
अपराधियों ने दो सहयोगियों के नामों का किया खुलासा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन