घर में घुस कर की मारपीट, चार जख्मी

Updated at : 07 Jul 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुस कर की मारपीट, चार जख्मी

मोतिहारी : हरसिद्धि थाना अंतर्गत मटियरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर प्रभावति देवी सहित उसके पति कौशल पाण्डेय, पुत्र बिट्टू कुमार, भगीना सुमित कुमार व पिता नगेंद्र मिश्रा को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर प्रभावति ने पुलिस कैंप में आवेदन […]

विज्ञापन

मोतिहारी : हरसिद्धि थाना अंतर्गत मटियरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर प्रभावति देवी सहित उसके पति कौशल पाण्डेय, पुत्र बिट्टू कुमार, भगीना सुमित कुमार व पिता नगेंद्र मिश्रा को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर प्रभावति ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है

कि दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान सोनालाल सहनी, झापस सहनी, प्रमोद सहनी, बैधनाथ सहनी, मुखदेव सहनी, सिता देवी, दुलारी देवी, रामायण सहनी, हरिशंकर सहनी, मुनेसर सहनी, मुन्नीलाल सहनी व रंजित सहनी हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. कैश व आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए हरसिद्धि थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन