कटिहार के दो सगे भाई गिरफ्तार
Updated at : 06 Jul 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

झपटमार गिरोह का खुलासा, चकिया में रहते हैं भाड़े के मकान में मोतिहारी : नगर पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर झपटमार गिरोह का खुलासा किया है. गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी की गयी है. इनके पास से पांच मोबाइल, दो मास्टर की, एक चाभी का गुच्छा तथा बाइक की डुप्लिकेट चाभी बरामद की […]
विज्ञापन
झपटमार गिरोह का खुलासा, चकिया में रहते हैं भाड़े के मकान में
मोतिहारी : नगर पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर झपटमार गिरोह का खुलासा किया है. गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी की गयी है. इनके पास से पांच मोबाइल, दो मास्टर की, एक चाभी का गुच्छा तथा बाइक की डुप्लिकेट चाभी बरामद की गयी है. गिरफ्तार किये गये सदस्यों में हरीश कुमार तथा अमन कुमार दोनों चचेरे भाई हैं. दोनों रोहतारा थाना रोहतारा जिला कटिहार के रहनेवाले बताये जाते हैं. नगर थाना के इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि बुधवार को ढाका थाना के करमोहना गांव निवासी सुरेंद्र राम भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा से 20 हजार रुपया निकाल कर झोला में रख लिया.
बैंक से निकलने के रास्ते में थे कि इसी बीच हरीश कुमार झपटमार गिरोह के एक सदस्य ने झोला छीन कर भागा. उनके हल्ला करने पर लोग दौड़ कर झपटमार गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिये. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने स्टेशन चौक के समीप से उसके साथी अमन कुमार को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार झपटमार गिरोह के सदस्यों ने बताया कि हमलोगों के और भी साथी हैं, जो चकिया में एक भाड़े के मकान में रह कर कार्य को अंजाम देते हैं. गिरफ्तार सदस्यों ने बताया कि हमलोग मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, अररिया, चकिया, मोतिहारी, बेतिया, घोड़ासहन में अपने कार्यों को अंजाम देते हैं. छापेमारी में दारोगा नागेंद्र सहनी, जेके सुमन, राजेश रंजन सहित पुलिस बल शामिल थे. नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि इन लोगों से अभी पूछताछ जारी है. इधर भितहां रेलवे गुमटी के पास शिक्षक श्यामचंद्र मिश्र की डिक्की तोड़ रुपये झपटने के मामले में झपटमार की खोज में पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




