विद्यालय में फायरिंग कायरतापूर्ण हरकत : निदेशक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2017 3:11 AM
रक्सौल : विद्यालय परिसर में फायरिंग की विद्यालय प्रबंधन ने निंदा की है. निदेशक विकास गिरि ने दूरभाष पर कहा कि अपराधियों ने यह कायरतापूर्ण कार्य किया है. विद्यालय एक व्यक्ति का नहीं होता है. सैकड़ों अभिभावकों के बच्चे पढ़ते हैं. ऐसे में अपराधियों को भी यह सोचना चाहिए कि हजारों बच्चों के सामने इस […]
रक्सौल : विद्यालय परिसर में फायरिंग की विद्यालय प्रबंधन ने निंदा की है. निदेशक विकास गिरि ने दूरभाष पर कहा कि अपराधियों ने यह कायरतापूर्ण कार्य किया है. विद्यालय एक व्यक्ति का नहीं होता है. सैकड़ों अभिभावकों के बच्चे पढ़ते हैं. ऐसे में अपराधियों को भी यह सोचना चाहिए कि हजारों बच्चों के सामने इस तरह की घटना को अंजाम देने से उनके ऊपर कितना बुरा प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मुझे इससे पहले किसी भी तरह से इस तरह की घटना होने का अंदेशा नहीं था. पूछे जाने पर साफ-साफ कहा कि उनसे पहले रंगदारी नहीं मांगी गयी. अब घटना के बाद पुलिस को अपना काम करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










