सुगौली से दवा खरीदने आया इंजीनियर गायब

मोतिहारी : सुगौली से दवा खरीदने शहर आये इंजीनियर मो परवेज लापता हैं. वह शनिवार की सुबह दवा खरीदने ट्रेन से शहर आये थे, उसके बाद से उनका ट्रेस नहीं मिल रहा.परिजन अपहरण की आशंका को लेकर चिंतित है. मो परवेज सुगौली वार्ड नंबर दस के रहने वाले हैं. दुबई में इंजीनियर के पद पर […]
मोतिहारी : सुगौली से दवा खरीदने शहर आये इंजीनियर मो परवेज लापता हैं. वह शनिवार की सुबह दवा खरीदने ट्रेन से शहर आये थे, उसके बाद से उनका ट्रेस नहीं मिल रहा.परिजन अपहरण की आशंका को लेकर चिंतित है. मो परवेज सुगौली वार्ड नंबर दस के रहने वाले हैं. दुबई में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है. ईद के अवसर पर घर आये थे. घटना को लेकर उनके पिता रिटायर शिक्षक मो यूसुफ ने नगर थाना में आवेदन दिया है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है.
मो यूसुफ ने पुलिस को बताया है कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे मो परवेज दवा खरीदने घर से शहर आये. करीब चार बजे शाम तक मोबाइल पर उनसे बात हुई. उन्होंने कहा कि वापस लौट रहे है. देर शाम होने पर उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो आउट ऑफ रेंज बताने लगा. संगे संबंधियों के पास उनकी खोजबीन की गयी, लेकिन कही पता नहीं चला. उनकी शादी दो माह पहले हुई थी. परिजन किसी तरह की पारिवारिक या अन्य विवाद से इनकार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




