गंडक में घड़ियाल निगल गया अधेड़ का पैर, मौत

Updated at : 27 Jun 2017 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
गंडक में घड़ियाल निगल गया अधेड़ का पैर, मौत

अरेराज (पूचं) : गंडक के तटवर्ती सखवा दियारा में नहाने के दौरान एक व्यक्ति को घड़ियाल ने पकड़ लिया व उसका एक पैर खा गया. घटना 23 जून की है. तीन दिन बाद उसका शव मिला. परिजनों ने उसे नदी में प्रवाहित कर दिया. उसकी पहचान गोपालगंज की मंगराहा पंचायत के हीरा सहनी के रूप […]

विज्ञापन
अरेराज (पूचं) : गंडक के तटवर्ती सखवा दियारा में नहाने के दौरान एक व्यक्ति को घड़ियाल ने पकड़ लिया व उसका एक पैर खा गया. घटना 23 जून की है. तीन दिन बाद उसका शव मिला. परिजनों ने उसे नदी में प्रवाहित कर दिया.
उसकी पहचान गोपालगंज की मंगराहा पंचायत के हीरा सहनी के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार गोपालगंज की मंगुरहा पंचायत के हीरा सहनी ने अपनी पुत्री की शादी नगदाहां के शम्भू सहनी के पुत्र से इसी वर्ष की थी.
गायघाट से गोपालगंज जाने के क्रम में रात को नगदाहां में समधी (अपनी पुत्री) के घर ठहर गये. अगले दिन गोपालगंज जाने के लिए गंडक नदी के सखवा घाट पहुंच कर नाव का इंतजार करने लगे. नाव नदी के उस पार चली गयी थी. नाव आने में देर होने पर वह स्नान के लिए कपड़ा, चप्पल किनारे रख नदी में प्रवेश किये. तब तक गंडक में आये घड़ियाल ने उन पर हमला कर दिया.
दियारा क्षेत्र में आने जानेवाले किसानों ने नदी किनारे रखे सामान को देख गांव में चर्चा शुरू की. इसमें पता चला कि यह सामान हीरा सहनी का है.
जब उसके रिश्तेदार व परिवारवालों को पता चला, तो नदी में उसके शव को खोजने का काम शुरू किया गया. तीन दिनों बाद रविवार की देर शाम उसका शव मिला. शव का एक पैर घड़ियाल निगल गया था. परिवारवाले शव को नदी में प्रवाहित कर अपने घर लौट गये. घड़ियाल होने की सूचना पर तटवर्ती गांव सिकटिया के किसान अजित कुमार सिंह व मिश्रवलिया पंचायत के मुखिया चंदेश्वर सिंह ने बताया कि गंडक किनारे गांवों की अधिकांश जमीन नदी के उस पार है. खेती के लिए किसानों को आये दिन नदी पार कर आना-जाना पड़ता है. घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन