ट्रक पर लदी 307 कार्टन विदेशी शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2017 4:42 AM
खानपुर : थाना क्षेत्र के रेबड़ा चौक से शुक्रवार की देर रात ट्रक पर लदी शराब की खेप बरामद की गयी है. इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. मौके का फायदा उठा कर चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. जांच पड़ताल के क्रम में हरियाणा नंबर के ट्रक पर 307 कार्टन विदेशी […]
खानपुर : थाना क्षेत्र के रेबड़ा चौक से शुक्रवार की देर रात ट्रक पर लदी शराब की खेप बरामद की गयी है. इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. मौके का फायदा उठा कर चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. जांच पड़ताल के क्रम में हरियाणा नंबर के ट्रक पर 307 कार्टन विदेशी शराब मिली है.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप खानपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर बहेड़ी मुख्य पथ से गुजरनेवाली है. इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने जगह- जगह चेक पोस्ट लगा कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी. इसी क्रम में रात करीब 11 बजे समस्तीपुर की ओर से आ रहे ट्रक संख्या एचआर 39 बी 8892 को खानपुर मोड़ के पास पुलिस ने रुकने का इशारा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










