सुलह लायक वादों की सूची भेजने का निर्देश

Updated at : 24 Jun 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
सुलह लायक वादों की सूची भेजने का निर्देश

मोतिहारी : आठ जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयर मैन सह जिला न्यायाधीश केएस सिंह सेंगर ने जिले के सभी एसडीओ एवं डीसीएलआर के साथ बैठक की. इस दौरान जिला जज ने सभी एसडीओ व डीसीएलआर को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय वादों की सूची […]

विज्ञापन

मोतिहारी : आठ जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयर मैन सह जिला न्यायाधीश केएस सिंह सेंगर ने जिले के सभी एसडीओ एवं डीसीएलआर के साथ बैठक की. इस दौरान जिला जज ने सभी एसडीओ व डीसीएलआर को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय वादों की सूची भेजने का निर्देश दिया एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर प्रचार प्रसार करने पर बल दिया.

उपस्थित सभी पदाधिकारी ने लोक अदालत में यथाशीघ्र वादों की सूची भेजने का आश्वासन दिया. इस दौरान जिला विधिज्ञ सेवा प्राधिकार के सचिव श्री प्रकाश मिश्रा ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की प्रगति के बारे में सूचना दी. गौरतलब हो कि आठ जुलाई को आहूत लोक अदालत में बैंक केसेज, क्लेम केसेज, माप-तौल से संबंधित वाद, राजस्व संबंधित सहित अन्य वादों का निष्पादन समझौता के आधार पर होना है. इस बाबत सचिव श्री मिश्रा ने बताया कि चिह्नित वादों के पक्षकारों को सूचित किया जा रहा है. जिन पक्षकार को सूचना नहीं भी मिले तो वे लोक अदालत में आकर अपनी वादों का निष्पादन करा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन