मैट्रिक में फेल होने पर पिता ने बेटी को मार डाला

Updated at : 24 Jun 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक में फेल होने पर पिता ने बेटी को मार डाला

मोतिहारी/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाने के मिरचइया गांव में सनकी पिता ने मैट्रिक में फेल होने पर बेरहमी से पीट कर बेटी की हत्या कर दी. घटना को अात्महत्या का रूप देने के लिए शव को छत में लगी कड़ी से लटका दिया, लेकिन अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो सका, क्योंकि पत्नी ने ही पुलिस […]

विज्ञापन

मोतिहारी/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाने के मिरचइया गांव में सनकी पिता ने मैट्रिक में फेल होने पर बेरहमी से पीट कर बेटी की हत्या कर दी. घटना को अात्महत्या का रूप देने के लिए शव को छत में लगी कड़ी से लटका दिया, लेकिन अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो सका, क्योंकि पत्नी ने ही पुलिस में उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. इधर, आरोपित पिता अपने दो बच्चों को लेकर फरार हो गया है, जिसे पुलिस मैट्रिक में फेलखोज रही है.

जानकारी के मुताबिक मिरचइया गांव के रहनेवाले मनोज पांडेय की दो बेटियों अंजली (15) व अंशु (14) ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. बुधवार
को रिजल्ट निकला, तो मनोज अपनी बेटियों का रोल नंबर लेकर पास के बजार में गया था, जहां से शाम को लौटा, तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर था, क्योंकि बड़ी बेटी अंजलि को गणित में कम नंबर मिले थे, जिसका वजह से वह फेल हो गयी थी, जबकि छोटी बेटी अंशु सेकेंड डिवीजन से पास हुई थी.
अंजलि की मां रूबी देवी ने जो रिपोर्ट दर्ज करायी है, उसके मुताबिक रिजल्ट देख कर लौटे मनोज ने अंजलि पर गुस्सा किया था, जिसकी वजह से वह डरी सहमी थी और कुछ देर तक रोई भी थी, लेकिन इसके बाद सोने के लिए कमरे में चली गयी थी. बताते हैं कि कमरे में ही मनोज ने अंजलि की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी और मौत हो गयी. इसके बाद उसके अंजलि के शव को छत में लगी कड़ी से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका, क्योंकि अंजलि के दोनों पैर जमीन पर थे.
बताते हैं कि खुद को फंसता देख मनोज अपने दो बेटों को लेकर मौके से फरार हो गया. घर पर अंजलि की मां रूबी व बेटी अंशु रह गये. रूबी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष संजय स्वरूप मौके पर पहुंचे और अंजलि के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे. इस वजह से हत्या कैसे की गयी. इसके बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे थे.
पुलिस ने अंजलि की मां रूबी के बयान पर प्राथमिकी की है, जिसमें उसने पिता मनोज को आरोपित बनाया है और उसकी तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है. रूबी देवी का आरोप है कि उसका पति शराबी है. नशे में उसे और उसकी बेटी अंजलि के साथ हमेशा मारपीट करता था. अंजलि के दाहिने हाथ पर उजला दाग (चरक) था. इसको लेकर मनोज उसे हीन भावना से देखता था. धमकी देता था. हत्या कर उसका शव घर में ही दफना देने की धमकी दिया करता था.
रिजल्ट के बारे में सुन कर रोने लगी थी अंजलि
सदर अस्पताल में बहन के पोस्टमार्टम को पहुंची अंशु का रो-रो कर बेहाल थी. उसने बताया कि बुधवार की शाम जब दीदी को रिजल्ट के बारे में पता चला था, तो वह रोने लगी थी. पिता जी ने उसे कलंकिनी कह कर संबोधित किया था. अंशु ने बताया कि कुछ देर तक रोने के बाद दीदी ने खुद को संभाल लिया था और घर में दूसरे तल्ले पर सोने के लिए चली गयी थीं.
मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की घटना
शव को लटका कर अात्महत्या का रूप देने की कोशिश की
बच्ची की मां ने पति पर दर्ज कराया हत्या का मामला
आरोपित पिता दो बच्चों को लेकर हुआ फरार
दो बहनों ने दी थी मैट्रिक की परीक्षा, एक हुई पास
पुलिस कर रही है मामले की जांच
हत्या के बाद अंजली के शव को फंदा से लटकाया गया है. हत्या पीट कर, गला दबा कर या फिर जहर खिला की गयी है. यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा. मां रूबी देवी ने हत्या का आरोप पति पर लगाते हुये प्राथमिकी करायी है. मामले की छानबीन की जा रही है.
मुंद्रिका प्रसाद, डीएसपी, चकिया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन