मैट्रिक में फेल होने पर पिता ने बेटी को मार डाला

Updated at : 24 Jun 2017 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक में फेल होने पर पिता ने बेटी को मार डाला

आरोपित पिता दो बच्चों को लेकर हुआ फरार दो बहनों ने दी थी मैट्रिक की परीक्षा, एक हुई पास मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : कल्याणपुर थाने के मिरचइया गांव में सनकी पिता ने मैट्रिक में फेल होने पर बेरहमी से पीट कर बेटी की हत्या कर दी. घटना को अात्महत्या का रूप देने के लिए शव […]

विज्ञापन

आरोपित पिता दो बच्चों को लेकर हुआ फरार

दो बहनों ने दी थी मैट्रिक की परीक्षा, एक हुई पास
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : कल्याणपुर थाने के मिरचइया गांव में सनकी पिता ने मैट्रिक में फेल होने पर बेरहमी से पीट कर बेटी की हत्या कर दी. घटना को अात्महत्या का रूप देने के लिए शव को छत में लगी कड़ी से लटका दिया, लेकिन अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो सका, क्योंकि पत्नी ने ही पुलिस में उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. इधर, आरोपित पिता अपने दो बच्चों को लेकर फरार हो गया है, जिसे पुलिस खोज रही है. जानकारी के मुताबिक,
मिरचइया गांव के रहनेवाले मनोज पांडेय की दो बेटियों अंजली (15) व अंशु (14) ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. बुधवार को रिजल्ट निकला, तो मनोज अपनी बेटियों का रोल नंबर लेकर पास के बजार में गया था, जहां से शाम को लौटा, तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर था, क्योंकि बड़ी बेटी अंजलि को गणित में कम नंबर मिले थे, जिसका वजह से वह फेल हो गयी थी, जबकि छोटी बेटी अंशु सेकेंड डिवीजन से पास हुई थी. अंजलि की मां रूबी देवी ने जो रिपोर्ट दर्ज करायी है, उसके मुताबिक रिजल्ट देख कर लौटे मनोज ने अंजलि पर गुस्सा किया था, जिसकी वजह से वह डरी-सहमी थी और कुछ देर तक रोयी भी थी, लेकिन इसके बाद सोने के लिए कमरे में चली गयी थी.
कमरे में ही मनोज ने अंजलि की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी और मौत हो गयी. इसके बाद उसके अंजलि के शव को छत में लगी कड़ी से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका, क्योंकि अंजलि के दोनों पैर जमीन पर थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन