मन व आत्मा को साथ लाने की विद्या है योग

रक्सौल : शारदा कला केंद्र बैंक रोड के आयोजित समर कैंप का समापन मंगलवार को हो गया. समर कैंप के समापन कार्यक्रम में हाजीपुर से आये योग प्रशिक्षक चितरंजन कुमार के द्वारा कैंप में शामिल बच्चों को योग के माध्यम से रोग से मुक्ति पाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. इसके साथ […]
रक्सौल : शारदा कला केंद्र बैंक रोड के आयोजित समर कैंप का समापन मंगलवार को हो गया. समर कैंप के समापन कार्यक्रम में हाजीपुर से आये योग प्रशिक्षक चितरंजन कुमार के द्वारा कैंप में शामिल बच्चों को योग के माध्यम से रोग से मुक्ति पाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. इसके साथ ही विभिन्न योग आसन्न व शुद्ध आहार के बारे में जानकारी दी गयी, जिससे की बच्चे का बौद्धिक विकास हो.
समर कैंप के समापन कार्यक्रम के दौरान कैंप में शामिल बच्चों के द्वारा पूरे कैंप अवधी में अपने द्वारा किये गये कार्यों की प्रस्तुति दी गयी, जिसे वहां पर मौजूद लोगों ने खुब सराहा. शारदा कला केंद्र की संचालिका शिखा रंजन ने बताया कि कैंप के माध्यम से बच्चो का गैर शैक्षणिक गतिविधियों में विकास करने का प्रयास किया गया है. इस दौरान बच्चों को पेंटिंग, डांस, संगीत, आर्ट एंड क्रॉफ्ट, टेबल मैनर्स आदि की जानकारी दी गयी है. श्रीमती रंजन ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य था कि बच्चों को गर्मी की छुट्टी में इस प्रकार की जानकारी दी जाये, जिससे की उनका चौमुखी विकास हो सके और बच्चे गर्मी की छुट्टी का आनंद लेते हुए कुछ नई जानकारी हासिल कर सके.
उन्होंने बताया कि रक्सौल में पहली बार इस तरह के कैंप का आयोजन किया गया है. कैंप के समापन के बाद कैंप में शामिल सभी बच्चों को युवा समाजसेवी संजय कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. मौके पर स्टार डांस एकेडमी के प्रिंस सोनी, विश्वास थापा के साथ-साथ अजय कुमार, प्रतिभागी ऊर्जा मित्तल, सलोनी कुमारी, रिया कुमारी, निमिषा गुप्ता, आदित्य कुमार, शुभम कुमार गुप्ता, मानवी प्रसाद, जिसान, शाहिल, सोनाक्षी, निशा कुमारी सहित अन्य मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




