41 छात्रों को मिला सवा करोड़ का ऋण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2017 5:11 AM
विज्ञापन
सात निश्चय योजना . 649 ने किया था ऑनलाइन आवेदन मोतिहारी : मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजना अंतर्गत ‘आर्थिक हल, युवाओं को बल’ के तहत जिले में संचालित स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ युवाओं को मिलने लगा है. आर्थिक स्थिति के अभाव से आगे की पढ़ाई से वंचित 12 वीं उत्तीर्ण छात्र भी उच्च […]
विज्ञापन
सात निश्चय योजना . 649 ने किया था ऑनलाइन आवेदन
मोतिहारी : मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजना अंतर्गत ‘आर्थिक हल, युवाओं को बल’ के तहत जिले में संचालित स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ युवाओं को मिलने लगा है. आर्थिक स्थिति के अभाव से आगे की पढ़ाई से वंचित 12 वीं उत्तीर्ण छात्र भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. क्योंकि, योजना के तहत 12 वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शिक्षा ऋण के रूप में चार लाख रुपया सरकार की ओर से मुहैया करायी जा रही है. यह राशि उन्हें बैंकों के माध्यम से प्राप्त होगा.
विभाग ने इस दिशा में पहल तेज कर दी है. जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, गत मई माह से अब तक योजना का लाभ लेने के उद्देश्य से 649 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन दिया है. इनमें केंद्र पर उपस्थित आवेदकों की संख्या 353 है. इसमें से 41 आवेदकों को एक करोड़ 22 लाख 46 हजार 227 राशि स्वीकृत की गयी है.
योजना अंतर्गत लाभ लेने वाले विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थान की फीस, हॉस्टल नहीं मिलने की स्थिति में उनके रहने, जीवनयापन एवं पाठ्य सामग्रियों पर होने वाले व्यय के खिलाफ ऋण उपलब्ध होगा.
वहीं ऋण उच्च शिक्षा के सामान्य पाठ्यक्रमों एवं विभिन्न व्यावसायिक व तकनीकी पाठ्यक्रमों आदि के लिया जा सकता है. खास बात यह है कि योजना के तहत बैंकों में ब्याज सहित डिफॉल्ट की राशि की शत-प्रतिशत गारंटी दी जा रही है.
आवेदन के लिए जरूरी कागजात
योजना का लाभ लेनेवाले विद्यार्थियों को आवेदन से पूर्व आवश्यक कागजात केंद्र में जमा करना होगा. इसमें आधार या पैन कार्ड, मैट्रिक 12 वीं एवं अंतिम सफल परीक्षा का अंकपत्र और प्रमाणपत्र, प्राप्त छात्रवृत्ति, नि:शुल्क शिक्षा प्रमाणपत्र, पाठ्यक्रम विवरणिका या प्रमाण पत्र, पाठ्यक्रम में प्रवेश का प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो आदि देने होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










