गैस प्लांट से क्षेत्र की समस्या होगी दूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2017 4:47 AM
विज्ञापन
एसपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश उच्च न्यायालय के आदेश का करें अनुपालन अरेराज : अनुमंडल कार्यलय में सोमवार को सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर व हरसिद्धि में एचपीसीएल गैस प्लांट के निर्माण कार्य में हो रही व्यवधान को लेकर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक के […]
विज्ञापन
एसपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश
उच्च न्यायालय के आदेश का करें अनुपालन
अरेराज : अनुमंडल कार्यलय में सोमवार को सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर व हरसिद्धि में एचपीसीएल गैस प्लांट के निर्माण कार्य में हो रही व्यवधान को लेकर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राणा ने बताया कि हरसिद्धि में एचपीसीएल गैस प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के बेरोजगार युवक को रोजगार व क्षेत्र की गैस की समस्या समाप्त हो जायेगी. लेकिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा निर्माण कार्य में बाधा डाला जा रहा है, जिसको लेकर एसडीओ विजय कुमार पांडेय,
डीएसपी नुरुल हक सहित थाना प्रभारी व सीओ से हर बिंदु पर चर्चा की गई. चर्चा में यह बात सामने आई की कुछ शरारती तत्वो द्वारा कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक श्री राणा ने निर्माण कार्य में विध्न डालने वालो को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी करवाई करने का निर्देश दिए. वही सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रावणी मेला की तैयारी व न्यास समिति व मंदिर महंथ के बीच अपना दवा का चल रहे विवाद की समीक्षा की गई.
श्रावणी मेला में अधिक से अधिक सुरक्षा बल लगाने व सुरक्षा को लेकर कई प्रकार की यंत्र लगाने की बात कही गयी. वही उच्च न्यायलय के आदेश को हर हाल में अनुपालन किया जायेगा. मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी अमरनाथ गुप्ता,सर्किल इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार,बी डी ओ अमित कुमार पांडेय,सीओ रघुनाथ तिवारी ,लक्ष्मण कुमार,थाना अध्यक्ष राजीव कुमार राजू कुमार,अशोक कुमार सहित पदाधिकारी उपस्थित थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










