सरकारी विभागों पर नप का दो करोड़ 84 लाख बकाया

Updated at : 16 Jun 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी विभागों पर नप का दो करोड़ 84 लाख बकाया

पहल. बकायेदारों को नगर परिषद ने भेजा नोटिस मोतिहारी : जिले के विभिन्न सरकारी विभागों पर नगर परिषद का करोड़ों रुपये राजस्व बकाया है. बकाया राजस्व वसूली को लेकर नप ने पहल शुरू कर दी है. चिह्नित बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजी गयी है. जानकारी के अनुसार सरकारी विभागों में जिला शिक्षा कार्यालय उच्च विद्यालय […]

विज्ञापन

पहल. बकायेदारों को नगर परिषद ने भेजा नोटिस

मोतिहारी : जिले के विभिन्न सरकारी विभागों पर नगर परिषद का करोड़ों रुपये राजस्व बकाया है. बकाया राजस्व वसूली को लेकर नप ने पहल शुरू कर दी है. चिह्नित बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजी गयी है.
जानकारी के अनुसार सरकारी विभागों में जिला शिक्षा कार्यालय उच्च विद्यालय पर 44 लाख 69 हजार एवं प्राथमिक व मध्य विद्यालय पर 25 लाख 68 हजार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोतिहारी नौ लाख 69 हजार, डीडीसी पर 32 लाख 16 हजार, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी मोतिहारी पर तीन लाख 53 हजार, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल मोतिहारी 23 हजार,
एसएनएस कॉलेज मोतिहारी पर एक लाख 69 हजार, एसकेएस महिला कॉलेज पर एक लाख 12 हजार, एलएनडी कॉलेज पर 10 लाख, एमएस कॉलेज पर पांच लाख 40 हजार, डीएचओ पशुपालन 30 हजार, प्रबंधक बेतिया राज पर आठ लाख, बिहार पथ परिवहन निगम प्रतिष्ठान पर 85 हजार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सदर पर 50 हजार, को-ऑपरेटिव बैंक शाखा प्रबंधक पर 13 हजार, जिला कृषि कार्यालय पर 59 हजार, जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय पर सात लाख 21 हजार, कार्य अभियंत्रण लघु सिंचाई प्रमंडल मोतिहारी पर 62 हजार,
कार्य अभियंत्रण भवन प्रमंडल मोतिहारी पर छह लाख, एडीसनल चीफ मेडिकल ऑफिसर कार्यालय पर 12 हजार, डीएस सदर अस्पताल कार्यालय पर 20 लाख, सिविल सर्जन कार्यालय पर छह हजार, सचिव आइएमए भवन पर 22 हजार, रेडक्रास सचिव कार्यालय पर 90 हजार, कार्य अभियंत्रण विद्युत आपूर्ति कार्यालय पर 29 लाख, कार्य अभियंत्रण तिरहुत नहर प्रमंडल कार्यालय पर 13 लाख, कार्य अभियंत्रण सिकरहना तटबंध कार्यालय पर एक लाख 80 हजार, प्राचार्य आइटीआइ कार्यालय पर पांच लाख 70 हजार, अधीक्षक केंद्रीय कारा मोतिहारी पर 59 हजार,
विद्युत कार्य अभियंत्रण विद्युत संरचना कार्यालय पर 36 लाख 49 हजार, जिला अवर निबंधन कार्यालय मोतिहारी पर 27 हजार, वाणिज्य सहायक आयुक्त अंचल मोतिहारी कार्यालय पर 15 हजार, महाप्रबंधक जिला उद्योग कार्यालय पर 32 हजार, विद्युत अधीक्षण अभियंता मोतिहारी कार्यालय पर 98 हजार, स्टेट बैंक बाजार शाखा पर 52 हजार, स्टेट बैंक शाखा कचहरी 30 हजार, प्रबंधक विस्कोमान कार्यालय पर 47 हजार, परियोजना आत्मा कार्यालय पर 54 हजार एवं वन प्रमंडल अधिकारी मोतिहारी पर साढ़े पांच हजार का राजस्व बकाया है. पुष्टि करते हुए इओ हरि वीर गौतम ने कहा कि बकाया वसूली को ले नोटिस संबंधित विभागों को भेजी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन