कोटवा में घूस लेते राजस्व कर्मी व सहायक को निगरानी ने पकड़ा
Updated at : 14 Jun 2017 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

दाखिल-खारिज के लिए ले रहे थे 15 हजार रुपये रिश्वत दोनों को गिरफ्तार कर निगरानी टीम ले गयी अपने साथ कोटवा : प्रखंड के बझिया स्थित राजस्व कचहरी में निगरानी टीम ने घूस लेते मंगलवार को दो को गिरफ्तार किया है. इनमें राजस्व कर्मचारी हरिकिशोर प्रसाद एवं इनके प्राइवेट सहायक कररिया निवासी कपिलदेव बैठा शामिल […]
विज्ञापन
दाखिल-खारिज के लिए ले रहे
थे 15 हजार रुपये रिश्वत
दोनों को गिरफ्तार कर निगरानी टीम ले गयी अपने साथ
कोटवा : प्रखंड के बझिया स्थित राजस्व कचहरी में निगरानी टीम ने घूस लेते मंगलवार को दो को गिरफ्तार किया है. इनमें राजस्व कर्मचारी हरिकिशोर प्रसाद एवं इनके प्राइवेट सहायक कररिया निवासी कपिलदेव बैठा शामिल हैं. निगरानी टीम दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. निगरानी की कार्रवाई से कोटवा के अन्य सरकारी कार्यालयों के कर्मियों में हड़कंप मच गया. कोटवा में इस तरह की पहली कार्रवाई होने से लोग इसकी
कोटवा में घूस
सच्चाई जानने के लिए उत्सुक दिख रहे थे. जानकारी के अनुसार, दाखिल खारिज के लिए उक्त कर्मचारी एवं प्राइवेट सहायक द्वारा कररिया निवासी मदन मोहन प्रसाद से 20 हजार रुपये की मांग की जा रही थी. इस पर मदन मोहन प्रसाद द्वारा इसकी शिकायत निगरानी से की गयी. निगरानी द्वारा मामले में शिकायत की सत्यता की जांच के बाद गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया. संबंधित व्यक्ति घूस के रुपये लेकर पहले से मौजूद था. बताया जाता है घूस के रुपये जैसे ही प्राइवेट सहायक द्वारा लेकर कर्मचारी को दिया गया, इसी दौरान अगल – बगल मौजूद निगरानी की टीम द्वारा दोनों को दबोच लिया गया. राजस्व कर्मचारी के पास से 10 हजार रुपये बरामद किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




