मुख्य पार्षद अंजू व उपमुख्य पार्षद रवि ने संभाला कार्यभार
Updated at : 14 Jun 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : नगर की नयी सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है. मुख्य पार्षद अंजू देवी एवं उपमुख्य पार्षद रवि भूषण श्रीवास्तव ने मंगलवार को कार्यभार संभाला. इस दौरान कार्यालय में उत्सवी माहौल रहा. दोनों एक साथ पहले दिन कार्यालय पहुंचे, जहां नप इओ हरि वीर गौतम ने दोनों का स्वागत किया. कार्यभार की […]
विज्ञापन
मोतिहारी : नगर की नयी सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है. मुख्य पार्षद अंजू देवी एवं उपमुख्य पार्षद रवि भूषण श्रीवास्तव ने मंगलवार को कार्यभार संभाला. इस दौरान कार्यालय में उत्सवी माहौल रहा. दोनों एक साथ पहले दिन कार्यालय पहुंचे, जहां नप इओ हरि वीर गौतम ने दोनों का स्वागत किया. कार्यभार की जिम्मेवारी संभालने के बाद प्रेसवार्ता में चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन ने शहर के समग्र विकास योजनाओं की गति को तेज करते हुए कार्यों को
मुख्य पार्षद अंजू
प्राथमिकता से पूरा करने का वादा किया. कहा कि शहरवासियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए विकास काम को प्राथमिकता दी जायेगी. साफ-सफाई एवं ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त कर शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने का प्रयास होगा. मोतीझील विकास के लिए पहल होगी. तमाम वार्ड में रोशनी,हर घर शौचालय,नल जल आदि योजनाओं का विस्तार कर जन-जन तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया जायेगा. शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के प्रशासनिक समन्वय से निजात दिलायी जायेगी. जगह चिह्नित कर वाहन पार्किंग के लिए पड़ाव बनाया जायेगा. इससे काफी हद तक शहर में जाम से लोगों को राहत मिलेगी. नप इओ हरि वीर गौतम ने कहा कि मुख्य एवं उपमुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बना कर शहर के विकास कार्य योजनाओं को आगे बढ़ाया जायेगा. मौके पर दर्जनों पार्षद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. वहीं विपक्षी खेमे के पार्षदों की उपस्थिति शून्य रही.
नगर की नयी सरकार ने संभाली जिम्मेवारी
शहर के समग्र विकास का किया वादा
ट्रैफिक जाम की समस्या के लिए बनेगा प्लान
मोतीझील सौंदयीकरण का होगा प्रयास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




