आग से पांच लाख की संपत्ति खाक

Updated at : 14 Jun 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
आग से पांच लाख की संपत्ति खाक

हादसा. थोक मंडी हेनरी बाजार में हुई अगलगी की घटना मोतिहारी : शहर का सबसे बड़ा थोक मंडी हेनरी बाजार सोमवार की रात जलने से बच गया. यहा के किराना होलसेल व्यवसायी राजेश कुमार की दुकान रात करीब दो बजे अचानक आग लग गयी. आग की लपटे देख आसपास के लोग पहुंच कर आग बुझाने […]

विज्ञापन

हादसा. थोक मंडी हेनरी बाजार में हुई अगलगी की घटना

मोतिहारी : शहर का सबसे बड़ा थोक मंडी हेनरी बाजार सोमवार की रात जलने से बच गया. यहा के किराना होलसेल व्यवसायी राजेश कुमार की दुकान रात करीब दो बजे अचानक आग लग गयी. आग की लपटे देख आसपास के लोग पहुंच कर आग बुझाने में जुट गये. सूचना मिलते ही व्यवसायी राजेश भी घटनास्थल पर पहुंच लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया.
इस दौरान फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी. फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया. समय पर स्थानीय लोग आग बुझाने में कामयाब नहीं होते तो हेनरी बाजार जलकर राख हो जाता. घटना में करीब पांच लाख का नुकसान बताया जा रहा है. व्यवसायी राजेश को शक है कि अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़ चोरी के बाद दुकान में आग लगाया है.
व्यवसायी ने बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे दुकान के अंदर के सारे स्विच और मेन स्विच ऑफ कर पूरी तरह बिजली सप्लाई डिसकनेक्ट कर दुकान बंद कर घर चला गया. रात करीब दो बजे आगलगी की सूचना मिली तो दुकान पर पहुंचा. देखा कि दुकान का मेन फाटक खुला था और दुकान में आग लगी थी. हालांकि घटना को लेकर व्यवसायी राजेश के द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर घटना की छानबीन की जायेगी. इधर स्थानीय व्यवसायियों ने सहयोग के तौर पर राजेश को फिर से व्यवसाय शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये दिये.
पीड़ित राजेश ने चोरी के बाद आग लगाने
की जतायी आशंका
स्थानीय लोगों की तत्परता से जलने से बची हेनरी बाजार की थोक मंडी
व्यवसायियों ने मदद के तौर पर पीड़ित व्यवसायी को दिया पांच लाख
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन