सुबह में कई जगह हल्की बारिश, दोपहर में उमस

Updated at : 13 Jun 2017 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
सुबह में कई जगह हल्की बारिश, दोपहर में उमस

मौसम का तेवर . दिन भर आसमान में मंडराते रहे बादल मोतिहारी : जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तीखी धूप हो रही है, तो कभी छिटपुट बारिश तो कभी आसमान में बादल डेरा जमाये रहे. सोमवार को मौसम का मिजाज कुछ यूं ही रहा. हालांकि, तापमान के नहीं बढ़ने से […]

विज्ञापन

मौसम का तेवर . दिन भर आसमान में मंडराते रहे बादल

मोतिहारी : जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तीखी धूप हो रही है, तो कभी छिटपुट बारिश तो कभी आसमान में बादल डेरा जमाये रहे. सोमवार को मौसम का मिजाज कुछ यूं ही रहा. हालांकि, तापमान के नहीं बढ़ने से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को हल्की राहत मिली. जिले में सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री व अधिकतम 36 डिग्री तापमान रहा. इधर, सुबह विभिन्न जगहों पर हल्की बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया था. लेकिन, नौ बजे के बाद उमस भरी गर्मी के बीच तेज धूप के साथ लू चलने से लोग हलकान रहे. लोगों का कहना है कि मौसम का मिजाज समझ से पड़े है.
िछटपुट बारिश से मिली राहत : मधुबन. मानसून पूर्व हल्की वर्षा से भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है. सुबह प्रखंड के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई. प्रखंड कृषि कार्यालय के अनुसार कुल 10 एमएम बारिश रिकार्ड की गयी. बारिश के बाद किसान खेतों में धान के बिचड़े गिराने में जुट गये है. मधुबन व तेतरिया इलाके की मिट्टी धान के खेती के लिये अनुकूल माना जाता है. विगत कुछ वर्षों से अनुकूल वर्षा नहीं किसानों की कमर टूट चुकी है. कृषि पदाधिकारी जितेंद्र कुमार दास ने कहा इस वर्ष मधुबन में करीब पांच हजार हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य रखा गया है.
बिजली कट से भी रही परेशानी : भीषण गर्मी के बीच कभी 10 मिनट तो कभी 5 मिनट बिजली के बार-बार कटने से लोग परेशान रहें. कटने की प्रक्रिया हर आधे घंटे पर हो रही थी. विशेषकर बेलीसराय के अस्पताल फीडर में यह समस्या विशेष रूप से दिखी. विभाग का कहना है कि बिजली चोरी जांच के दौरान कनेक्शन छुड़ाने के लिये कट की समस्या हो रही थी.
संक्रामक बीमारी से बचने की जरूरत
मौसम का मिजाज बदलने से खांसी, जुकाम, डिहाइड्रेशन आदि का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. चिकित्सक सावधानी बरतने के साथ-साथ इस मौसम में चिकित्सकीय सलाह लेने की भी नसीहत दे रहे हैं. मौसम का मिजाज देखकर ही घर से निकले. मजबूरी हो तो सावधानी बरतने की जरूरत है. खासकर, कोचिंग व ट्यूशन जाने से पहले छात्र-छात्राएं चीनी-पानी या ग्लूकोज पीकर ही घर से निकले. इससे शरीर का तापमान स्थित रहेगा.
इस मौसम में खरबूजे के खाने से शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन