मठ की जमीन पर झोंपड़ी बनाने से रोका, तनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2017 1:02 AM
विज्ञापन
मठाधीश पर मठ की जमीन को गिरवी रखने का लगाया आरोप पहाड़पुर : थाने क्षेत्र के कमाल पिपरा पंचायत की बनकटवा स्थित रामजानकी मठ के भूमि पर फुस की झोपड़ी बना कर मठ के भूमि को हड़पने को ले तनाव उत्पन्न हो गया. बताया जाता है कि, उक्त जमीन बनकटवा रामजानकी मठ की है, जिसका […]
विज्ञापन
मठाधीश पर मठ की जमीन को गिरवी रखने का लगाया आरोप
पहाड़पुर : थाने क्षेत्र के कमाल पिपरा पंचायत की बनकटवा स्थित रामजानकी मठ के भूमि पर फुस की झोपड़ी बना कर मठ के भूमि को हड़पने को ले तनाव उत्पन्न हो गया. बताया जाता है कि, उक्त जमीन बनकटवा रामजानकी मठ की है, जिसका मठाधीश विजय दास हैं. ग्रामीण उमाशंकर पांडेय, उज्जैन प्रसाद, पप्पू दूबे, भुनेश्वर उपाध्याय, संजीव कुमार पांडेय, बबलू पांडेय सहित दर्जनों लोगों ने महंत पर पूर्व में मठ की जमीन को गिरवी रखकर निजी संपत्ति बनाने का आरोप लगाया था. रविवार को बच्चा मियां, शौकत मियां, मंटू मियां अपने सहयोगियों के साथ मठ के समीप पहुंच झोपड़ी निर्माण कराने लगे,
जिस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला पहुंच कर दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया. थानाध्यक्ष श्री शुक्ला ने मठ के महंत विजय दास को मठ के जमीन के सभी कागजात के साथ थाने पर बुलाकर सत्यापन की बात कही. थानाध्यक्ष ने कहा कि अगर रामजानकी मंदिर की जमीन में हेराफेरी महंत के द्वारा हुई होगी तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उधर, ग्रामीणों का कहना है कि मठाधीश विजय दास मठ की जमीन को गिरवी रखकर अपने निवास सारण जिला भेजने का काम करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










