प्रसूता की मौत मामले में पांच पर प्राथमिकी
Updated at : 12 Jun 2017 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल चौक स्थित नर्सिंग होम में प्रसव बाद हुई थी मौत मोतिहारी : सदर अस्पताल चौक स्थित डॉक्टर अकांक्षा प्रिया के नर्सिंग होम को पुलिस ने सील कर दिया. उनके नर्सिंग होम में शनिवार की शाम प्रसव बाद एक महिला की मौत हो गयी थी. लखौरा झिटकहिया निवासी मृतका रीना देवी के पति शिवपूजन […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल चौक स्थित नर्सिंग होम में प्रसव बाद हुई थी मौत
मोतिहारी : सदर अस्पताल चौक स्थित डॉक्टर अकांक्षा प्रिया के नर्सिंग होम को पुलिस ने सील कर दिया. उनके नर्सिंग होम में शनिवार की शाम प्रसव बाद एक महिला की मौत हो गयी थी. लखौरा झिटकहिया निवासी मृतका रीना देवी के पति शिवपूजन सहनी ने नगर थाना में डाॅ अकांक्षा प्रिया सहित उनके स्टाफ सुभाषचंद्र, सदर अस्पताल की आशा कार्यकर्ता ललिता देवी, कंपाउंडर कुंदन कुमार व एक नर्स के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि नर्सिंग होम के स्टॉफ सुभाषचंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शिवपूजन सहनी शनिवार को प्रसव के लिए पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा. परची कटवा डॉक्टर से दिखाया. डॉक्टर ने मरीज को कुछ देर टहलाने की सलाह दी. रीना देवी अस्पताल के बरामदे पर टहल रही थी कि आशा कार्यकर्ता ने पहुंच उसको बहला-फुसला कर डाॅ अकांक्षा प्रिया के नर्सिंग होम लेकर चली गयी.
वहां जाने पर डॉक्टर ने जांच-पड़ताल के बाद कहा कि बच्चा काफी हेल्दी है. ऑपरेशन कर डिलेवरी करना होगा. ऑपरेशन में 21 हजार खर्च बताया. मैनेजर सुभाषचंद्र ने 21 हजार जमा करवा लिया. डॉक्टर मरीज को लेकर ऑपरेशन थिएटर में चली गयी. कुछ देर बाद प्रसव हुआ. डॉक्टर ने ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकल कहा कि मरीज की हालत गंभीर है.
उसे दूसरे डॉक्टर के पास लेकर जाना होगा. नर्सिंग होम के स्टाफ ने मरीज को टेंपो पर लाद डाॅ अतुल कुमार के पास भेज दिया. वहां जांचों उपरांत डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित कर दिया. शिवपूजन का आरोप है कि मरीज की मौत डाॅ अकांक्षा प्रिया और उनके स्टाफ की लापरवाही से हुई है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




