किसान धाम बनेगा पीपराकोठी का कृषि विज्ञान केंद्र : राधामोहन सिंह
Updated at : 10 Jun 2017 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

पीपराकोठी में गुड़ प्रोसेसिंग यूनिट व मधुमक्खी उत्पादन का हुआ उद्घाटन पीपराकोठी (पूचं) : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र, पीपराकोठी में गुड़ प्रसंस्करण इकाई व मधुमक्खी पालन प्लांट के उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र किसान धाम बनेगा. यहां मधुमक्खीपालन व […]
विज्ञापन
पीपराकोठी में गुड़ प्रोसेसिंग यूनिट व मधुमक्खी उत्पादन का हुआ उद्घाटन
पीपराकोठी (पूचं) : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र, पीपराकोठी में गुड़ प्रसंस्करण इकाई व मधुमक्खी पालन प्लांट के उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र किसान धाम बनेगा. यहां मधुमक्खीपालन व गुड़ प्रोसेसिंग यूनिट का काम शुरू हो गया है. पशुओं के लिए चारा केंद्र भी बनेगा, जहां नये किस्म का चारा मिलेगा. यह चारा 40-50 दिनों में तैयार हो जायेगा. उन्होंने कहा कि पीपराकोठी में 80 लाख की लागत से अच्छी नस्ल की बांस की नर्सरी बनेगी. साथ ही पांच एकड़ जमीन में दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण होगा. यह काम दो माह के अंदर शुरू हो जायेगा.
पतंजलि खरीदेगा बिहार का शहद : रामदेव
योग गुरु रामदेव बाबा ने कहा कि बिहार में जितने शहद का उत्पादन होगा, उसे पतंजलि खरीदेगी. लीची के शहद का बहुत डिमांड है. वह लीची से जूस निकालने वाली यूनिट भी चंपारण में लगायेंगे. उन्होंने किसानों को रासायनिक खाद के बदले खेतों में गोबर व गौ मूत्र डालने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




