बिहार में खुलेंगे योग व शिक्षा के उच्च शैक्षणिक संस्थान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2017 4:16 AM
मोतिहारी : योग गुरु बाबा रामदेव बिहार में योग एवं शिक्षा के उच्च शैक्षणिक संस्थान खोलेंगे. उन्होंने कहा कि वह सूबे की शिक्षा को शिखर तक ले जायेंगे. ऐसे भी पतंजलि के 70 प्रतिशत इनकम को शिक्षा एवं औद्योगिक विकास पर खर्च करने का लक्ष्य रखा है. बिहार के युवा काफी ऊर्जावान हैं. पहले 80 […]
मोतिहारी : योग गुरु बाबा रामदेव बिहार में योग एवं शिक्षा के उच्च शैक्षणिक संस्थान खोलेंगे. उन्होंने कहा कि वह सूबे की शिक्षा को शिखर तक ले जायेंगे. ऐसे भी पतंजलि के 70 प्रतिशत इनकम को शिक्षा एवं औद्योगिक विकास पर खर्च करने का लक्ष्य रखा है. बिहार के युवा काफी ऊर्जावान हैं. पहले 80 प्रतिशत आइएस व आइपीएस बिहार से होते थे.
योग बल एवं उच्च शैक्षणिक माहौल कायम कर सूबे के युवाओं की प्रतिभा को एक बार फिर से जागृत करने का प्रयास होगा. वह स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित नि:शुल्क योग शिक्षा एवं ध्यान शिविर को संबोधित कर रहे थे. तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन गुरुवार को सुबह योग पाठशाला लगी. इसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने किया. शिविर में प्राणायाम के बीच-बीच में स्वराज, सुराज एवं स्वाधीनता के साथ मोदी सरकार की चर्चा भी हुई.
बिहार में अपार संभावनाओं की चर्चा करते बाबा ने कहा कि कृषि उपज के लिए प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के साथ बिहार में उद्योग भी लगाया जायेगा. खासकर चंपारण में लीची एवं गन्ना का अधिक उत्पादन होता है. इसका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










