बिहार में खुलेंगे योग व शिक्षा के उच्च शैक्षणिक संस्थान
Updated at : 09 Jun 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

किसके सिर मुख्य पार्षद का ताज, फैसला आज मोतिहारी : नगर परिषद व नगर पंचायतों के मुख्य व उपमुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव शुक्रवार को होगा. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं.निर्वाचन आयोग के आदेश से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है […]
विज्ञापन
किसके सिर मुख्य पार्षद का ताज, फैसला आज
मोतिहारी : नगर परिषद व नगर पंचायतों के मुख्य व उपमुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव शुक्रवार को होगा. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं.निर्वाचन आयोग के आदेश से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और राधाकृष्ण भवन सहित सभी निर्वाचन स्थलों पर अनुमंडल दंडाधिकारियों द्वारा निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है.जानकारी देते हुए जिला प्रशासन के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि निर्धारित समय व स्थान पर पहले निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा और उसके तुरंत बाद मुख्य व उपमुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू की जायेगी..
छह निगमों के मेयर का चुनाव आज. पटना. नगर निकाय चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण में हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जायेगी इसमें पटना नगर निगम सहित पटना जिले की अन्य आठ
किसके सिर मुख्य
मुख्य पार्षद, उपमुख्य
नगर निकायों में पड़े वोटों की गिनती होगी. इसके अलावा जिन छह नगर निगमों में वार्ड सदस्यों का निर्वाचन हो चुका है, वहां शुक्रवार को मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जायेगा. इनमें भागलपुर, आरा, बिहारशरीफ, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा नगर निगम शामिल हैं, जबकि पटना नगर निगम के मेयर व डिप्टी का चुनाव 19 जून को और मुंगेर नगर निगम के मेयर व डिप्टी का चुनाव 27 जून को कराये जायेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने बताया कि शुक्रवार को पटना नगर निगम के अलावा बाढ़, मोकामा, मसौढ़ी, फुलवारीशरीफ व बख्तियारपुर नगर पर्षद और मनेर नगर पंचायत में मतगणना करायी जायेगी. मालूम हो कि भागलपुर, आरा, बिहारशरीफ, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा नगर निगम में 21 मई को मतदान हुआ था, जबकि पटना नगर निगम में चार जून और पटना जिले की अन्य आठ निकायों में सात जून को मतदान हुआ था.
भागलपुर, दरभंगा, बिहारशरीफ, गया में भी मेयर का चुनाव
पटना नगर निगम व अन्य आठ निकायों में मतगणना आज
पटना में 19 को और मुंगेर में 27 को होगा मेयर का चुनाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




