जंकशन पर जीआरपी जवान को पीटा, भरती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2017 4:00 AM
मोतिहारी : बापूधाम रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार को साइकिल पार्क करने को लेकर युवक व जीआरपी के बीच हुए विवाद में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल हवलदार योगेंद्र यादव को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मामले में जीआरपी ने एक छात्र को हिरासत में लिया है. घटना के संबंध […]
मोतिहारी : बापूधाम रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार को साइकिल पार्क करने को लेकर युवक व जीआरपी के बीच हुए विवाद में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल हवलदार योगेंद्र यादव को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मामले में जीआरपी ने एक छात्र को हिरासत में लिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन छात्र स्टेशन परिसर में अवैध साइकिल पार्क कर रहे थे, जहां जवान द्वारा मना करने पर युवक उग्र हो गये और हाथापाई करने लगे.
छात्रों ने जीआरपी हवलदार की जम कर धुनाई कर दी. घटना में जीआरपी जवान का सर फुट गया. सूचना पर पहुंची जीआरपी की टीम ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य युवक भाग निकले. थानाध्यक्ष केदार प्रसाद ने बताया कि हिरासत में लिये गये युवक का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










