बेतिया राज की भूमि का सत्यापन शुरू

Updated at : 08 Jun 2017 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया राज की भूमि का सत्यापन शुरू

300 लोगों को िदया गया नोटिस मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में मोतिहारी शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेतिया राज की भूमि के सत्यापन का काम नये सिरे से शुरू कर दिया गया है. इसको लेकर अंचलाधिकारी, मोतिहारी ने करीब 300 लोगों को नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि कब्जाधारी कब्जा के आधार […]

विज्ञापन

300 लोगों को िदया गया नोटिस

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में मोतिहारी शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेतिया राज की भूमि के सत्यापन का काम नये सिरे से शुरू कर दिया गया है. इसको लेकर अंचलाधिकारी, मोतिहारी ने करीब 300 लोगों को नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि कब्जाधारी कब्जा के आधार क्या है से संबंधित कागजात जमा कराएं या विभागीय कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य दें. अन्यथा उसे अतिक्रमित भूमि मान खाली कराया जायेगा. मोतिहारी सीओ चौधरी बसंत कुमार सिंह ने बताया कि मीना बाजार के अलावा महिला कॉलेज के पास, डीडीसी आवासीय क्वार्टर के पास बेतिया राज की भूमि है. अन्य क्षेत्रों में भी बेतिया राज के भूमि को चिह्नित किया जा रहा है.
भूमि को चिह्नित कर कागजात न दिखानेवाले को अवैध कब्जाधारी मानते हुए मुक्त कराया जायेगा. मोतिहारी में 52.10 एकड़ जमीन बेतिया राज की है, जिसमें आधे से अधिक को चिह्नित किया गया है. शेष जमीन को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है.
इधर, नोटिस मिलने के बाद अवैध ढंग से बेतिया राज की जमीन पर दुकान व घर बनानेवालों में हड़कंप मचा है क्योंकि कुछ लोग पूर्व के कब्जाधारी से जमीन को लीज करा लिये हैं.
नियमानुसार वह लीज मान्य नहीं होगा. सीओ के अनुसार जिसके नाम से पहला लीज है वहीं सही कब्जाधारी कहलाएगा. इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है. कई जगह बेतिया राज की भूमि पर पक्का आवासीय मकान भी बन गया है, उसकी भी जांच की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन