जेनेटिक बीमारियों का नाश योग से ही संभव : बाबा रामदेव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2017 2:02 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : योग को स्वभाव बनाने का आह्वान करते हुए विश्व योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि जेनेटिक बीमारियों का नाश दवा नहीं योग से ही संभव है. करीब 200 देशों में योग हो रहा है. बाबा रामदेव बुधवार की शाम मोतिहारी पहुंचे. उन्होंने चंपारण की धरती को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बिहार […]

विज्ञापन

मोतिहारी : योग को स्वभाव बनाने का आह्वान करते हुए विश्व योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि जेनेटिक बीमारियों का नाश दवा नहीं योग से ही संभव है. करीब 200 देशों में योग हो रहा है. बाबा रामदेव बुधवार की शाम मोतिहारी पहुंचे. उन्होंने चंपारण की धरती को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बिहार में तीन औद्योगिक यूनिट की स्थापना करूंगा,

जिसमें एक चंपारण में होगा ताकि यहां के किसान और बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सके. पतंजलि के माध्यम से अब तक एक लाख लोगों को रोजगार मिला है.

ेअगले पांच वर्षों में पांच लाख लोगों को रोजगार दिलाने की घोषणा की और कहा कि पतंजलि कंपनी देश के लिए काम कर रही है. शिक्षा, रिसर्च और गो अनुसंधान पर पैसे खर्च किया जा रहा है. बिहार में शराब बंदी की सराहना करते हुए कहा कि पूर्ण सफलता कानून के डंडा से नहीं योग से ही संभव है. तीसरी बार मोतिहारी तीन दिवसीय योग शिविर
जेनेटिक बीमारियों का
के लिए पहुंच योग गुरु ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने एक माह पूर्व चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष में आने का निमंत्रण दिया. ऐसे में ऐतिहासिक चंपारण की भूमि को नमन करने आया हूं. उन्होंने कहा कि कालाधन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया सफलता भी मिली और अब विदेशी वस्तु बहिष्कार व स्वदेशी अपनाने का समय आ गया है. योग धर्म के साथ राष्ट्रधर्म को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि टेंशन, डायबिटिज, कैंसर, गैस्ट्रीक आदि बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं. ऐसे में सभी योग को अपनाएं. मौके पर बिहार प्रभारी अजीत कुमार, राजा ठाकुर सहित कई लोग थे.
तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे बाबा रामदेव
शराबबंदी अभियान की सराहना की
अगले पांच वर्ष में पांच लाख लोगों को देंगे रोजगार
चंपारण को औद्योगिक इकाई में मिलेगी प्राथमिकता
कार्यक्रम
दिनांक- 8-6-2017- 4:30 बजे प्रात: से 7:30 बजे -योग चिकित्सा शिविर, गांधी मैदान
प्रात: 9:00 बजे से 11 बजे दिन तक- चंद्रहिया गांधी स्मारक में सभा
संध्या-6 :00 बजे से – सामाजिक व अाध्यात्मिक संगठनों के साथ बैठक,बली सराय पोखरा में
नौ जून
सुबह 4 :30 से 7 :30 बजे -योग चिकित्सा शिविर
सुबह 10 बजे से 12 बजे दिन तक- कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी में किसानों के साथ सभा
दस जून
सुबह 4:30 से 7 :30 बजे-योग चिकित्सा शिविर
9 बजे सुबह- पटना के लिए प्रस्थान.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन