Buxar News : हेरोइन की बिक्री करते युवक गिरफ्तार

Updated at : 24 Feb 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News : हेरोइन की बिक्री करते युवक गिरफ्तार

कोरानसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिला से पुलिस ने एक युवक को 3.96 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान शिवजी राम के 22 वर्षीय पुत्र रवि रंजन उर्फ शिव रंजन के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

डुमरांव. कोरानसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिला से पुलिस ने एक युवक को 3.96 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान शिवजी राम के 22 वर्षीय पुत्र रवि रंजन उर्फ शिव रंजन के रूप में की गयी है. पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में नशे के अवैध कारोबार की गतिविधियां बढ़ रही हैं. इसी आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें युवक को हेरोइन के साथ पकड़ा गया. थानाध्यक्ष के अनुसार, आरोपी काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था. पुलिस ने मौके से हेरोइन बरामद कर उसे हिरासत में ले लेकर जेल भेज दिया. उक्त आशय की जानकारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने दी. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और इलाके में नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन