Buxar News: उगते सूर्य को अर्घ देकर मांगी सुख-समृद्धि

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 04 Apr 2025 9:48 PM

विज्ञापन

क आस्था के चार दिवसीय चैती छठ के अंतिम दिन शुक्रवार को तड़के उदीयमान भगवान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित किया गया

विज्ञापन

बक्सर

. लोक आस्था के चार दिवसीय चैती छठ के अंतिम दिन शुक्रवार को तड़के उदीयमान भगवान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित किया गया. लालिमा के साथ उगते हुए सूर्य को व्रतियों ने प्रणाम किया और आचार्यों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न तरह के मौसमी फलों से सजे सूप से अर्घ्य अर्पित कर उनकी कृपा की कामना की. व्रतियों ने दूसरे अर्घ्य के बाद छठी मइया का प्रसाद ग्रहण कर पारण के साथ व्रत का समापन किया.

महापर्व के तीसरे दिन गुरुवार की शाम भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी स्वरूप को पहला अर्घ्य अर्पित किया गया था. सूर्योपासना के चार दिवसीय महाव्रत चैती छठ, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकर सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है. महापर्व के पहले दिन मंगलवार को नहाय-खाय के साथ व्रत का अनुष्ठान किया गया था. दूसरे दिन बुधवार को खरना व्रत के बाद व्रतियों के 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ था. छठी मइया के पारंपरिक गीत गाते हुए परिजनों एवं सगे-संबंधियों के साथ महिला व्रती छठ घाटों पर पहुंचीं. उनके साथ पूजन सामग्रियों व फलों से सजे दउरा लेकर परिजन परिजन भी साथ चल रहे थे. घाट पर पहुंचने के बाद व्रती छठी मइया के प्रतिक मिट्टी से निर्मित बेदी पर कलश रखकर गंध, पुष्प, धूप, दीप, फल आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन कर किए और गीत गाते हुए भगवान सूर्य को उदित होने का इंतजार किए. पूरब दिशा में लालिमा के साथ भगवान भास्कर ज्योंही दिखाई दिए आचार्यों के सान्निध्य में व्रती अर्घ्य अर्पित करने लगे. अर्घ्य के बाद गीत गाते हुए व्रती घर लौटे और पारण के साथ चार दिवसीय व्रत को विराम दिए.

छठ व्रतियों को पिलायी चाय : चैती छठ के अवसर पर युवा शक्ति की टीम द्वारा शहर के रामरेखा घाट पर छठ करने वाले व्रतियों के बीच अर्घ्य के लिए दूध तथा दातून वितरित किये गये. वही लौटने के क्रम में उन्हें चाय पिलाई गई. टीम के स्वयं सेवकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष छठ के अवसर पर युवा शक्ति द्वारा व्रतियों को दूध, दातून व चाय मुहैया कराई जाती है.

मौके पर रामजी सिंह, मुन्ना सिंह, दीपक गुप्ता, शुभम कुमार, प्रदीप वर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, श्याम जी वर्मा, आशुतोष दुबे, बंटी व दीपक चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे. वही केसठ में केसठ. लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय चैती छठ व्रत शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त बेला में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने संपन्न किया .इसी के साथ ही निर्जला उपवास के बाद पारण किया. प्रखंड परिसर में स्थित तालाब घाट समेत अन्य घाटों पर व्रतियों ने उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ दिया.इसके अलावे रामपुर, कतिकनार, डिहरा , दसियांव समेत अन्य गांवों में व्रत के दौरान काफी उत्साह देखा गया. इसके बाद व्रतियों ने शरबत पीकर, केले का प्रसाद ग्रहण कर पारण किया. इस दौरान छठ घाटों पर छठ पूजा के गीत व लोकगीत गूंजते रहे. छठ के गीतों से पूरा वातावरण गुंज उठा.

.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन