बक्सर में मंत्री भगवान कुशवाहा का दौरा, स्वागत के बीच गूंजा रोजगार का मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News: बक्सर में योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का दौरा हुआ. उनके पाहुंचे पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया. उन्होंने मंगरॉव स्थित सम्राट अशोक बुद्ध विहार में पूजा-अर्चना कर जनसभा को संबोधित किया और विकास योजनाओं पर जोर दिया. इस दौरान सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने रोजगार बहाली की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा. दौरे में बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे.

विज्ञापन

Buxar News: (पंकज कमल) बक्सर के राजपुर प्रखंड के संगरॉव और मंगरॉव गांव में बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के आगमन पर ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंत्री सबसे पहले संगरॉव गांव पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया. इस स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया मकरध्वज सिंह ‘विद्रोही’ ने की, जबकि संचालन सचिन पांडेय द्वारा किया गया.

विज्ञापन

बुद्ध विहार पहुंचकर की पूजा-अर्चना

संगरॉव के बाद मंत्री मंगरॉव स्थित सम्राट अशोक बुद्ध विहार परिसर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की और पूरे परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए.

जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में जब पूरी दुनिया अशांति और संघर्ष के दौर से गुजर रही है, ऐसे में भगवान बुद्ध के विचारों और सिद्धांतों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में चल रही योजनाओं का लाभ जल्द ही जमीनी स्तर पर दिखेगा.

पूर्व मंत्री ने भी रखे विचार

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह विधायक संतोष कुमार निराला ने भी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध के विचारों को विश्वभर में फैलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी. उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज और देश का वास्तविक विकास संभव है.

सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने सौंपा मांग पत्र

दौरे के दौरान मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ की ओर से विनोद कुमार कुशवाहा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने मंत्री को मांग पत्र सौंपा. स्वयंसेवकों ने बताया कि पैनल रद्द होने के बाद से वे पिछले करीब 10 वर्षों से बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं. कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है. उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करते हुए उनका समायोजन सुनिश्चित करे, ताकि उनके जीवन में स्थिरता आ सके..

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता

इस कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश नेता धीरज कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, दीनदयाल कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष फुटुचंद सिंह सहित कई प्रमुख नेता और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे.

विकास और जनसंपर्क पर फोकस

मंत्री का यह दौरा न केवल धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों तक सीमित रहा, बल्कि इसे जनसंपर्क और विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार के रूप में भी देखा जा रहा है. स्थानीय स्तर पर लोगों से सीधा संवाद कर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास इस दौरे के माध्यम से किया गया.

Also Read:पूर्व सीएम नीतीश कुमार का कैमूर दौरा आज , भव्य स्वागत की तैयारी, पूरे इलाके में उत्साह

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन