बक्सर में दाखिल-खारिज के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, राजस्व कर्मचारी के बेटों पर मोबाइल तोड़ने का भी आरोप

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल बिक्री का कागजात | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : ब्रह्मपुर अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज के नाम पर अवैध वसूली का मामला, महिला का मोबाइल तोड़कर जबरन फर्जीनामा लिखवाने का आरोप.

विज्ञापन

Buxar News : ब्रह्मपुर अंचल क्षेत्र की एकरासी पंचायत के भदाशारी गांव में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है. पंचायत की राजस्व कर्मचारी अख्तर हुसैन और उनके सहयोगियों पर रिश्वत मांगने तथा कथित रूप से सबूत मिटाने के लिए महिला का मोबाइल तोड़ने का आरोप लगा है. भदाशारी निवासी रीता देवी, पत्नी दिनेश सिंह, ने मामले में न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

म्यूटेशन के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

रीता देवी अपनी जमीन के दाखिल-खारिज के सिलसिले में ब्रह्मपुर प्रखंड कार्यालय पहुंची थीं. आरोप है कि वहां तैनात राजस्व कर्मचारी अख्तर हुसैन के दो बेटे, जो कथित तौर पर उनके सहयोगी के रूप में काम करते हैं, ने म्यूटेशन कराने के एवज में पैसे की मांग की. महिला ने प्रखंड कार्यालय के समीप होमगार्ड आवास के पास हुई बातचीत और पैसों के लेनदेन से संबंधित बातों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.

रिकॉर्डिंग की जानकारी मिलते ही मोबाइल छीनकर तोड़ने का आरोप

महिला द्वारा बातचीत रिकॉर्ड किये जाने की जानकारी मिलने के बाद राजस्व कर्मचारी के बेटों के भड़कने का आरोप है. विरोध करने पर उन्होंने महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया और जमीन पर पटककर तोड़ दिया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी और हंगामा शुरू हो गया.

नया मोबाइल देकर पुराने फोन के लिए सादे कागज पर लिखवाने का आरोप

मामला बढ़ने के बाद कथित तौर पर पंचायती स्तर पर मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया. आरोप है कि इस दौरान संबंधित बिचौलियों ने हस्तक्षेप किया. महिला को बाजार से नया मोबाइल खरीदकर दिया गया, लेकिन पुराने टूटे मोबाइल को वापस नहीं करने की शर्त पर उसके पति दिनेश सिंह से सादे कागज पर यह लिखवा लिया गया कि "पुराना मोबाइल बेचा जा रहा है". महिला के पति और मोबाइल खरीदने वाले के नाम के साथ गवाहों के हस्ताक्षर भी कराये गये. पीड़िता पक्ष का आरोप है कि ऐसा कथित डिजिटल साक्ष्य को खत्म करने के उद्देश्य से किया गया.

Also Read : दानापुर मंडल में टिकट जांच अभियान तेज, बक्सर में 405 यात्री पकड़े गये तो आरा जंक्शन पर मची खलबली; टिकट काउंटर पर लगी कतार

अंचल कार्यालय में बिचौलियों के दबदबे पर उठे सवाल

घटना के बाद अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली और बिचौलियों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी राजस्व कर्मचारी और उनके सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग की है. एकरासी पंचायत के मुखिया सह राजद नेता संतोष यादव ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में बिचौलियों का जमावड़ा लगा रहता है. उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी दो-दो सहयोगियों को लेकर चलते हैं.

Also Read : बक्सर में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने की कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

पीड़िता को अधिकारी के पास आने की बात

ब्रह्मपुर अंचलाधिकारी खुशबू खातून ने कहा कि पीड़ित महिला को उनके पास आना चाहिए था. उन्होंने बताया कि वह पूरे दिन अंचल कार्यालय में ही थीं, लेकिन उन्हें इस घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है.

राजस्व कर्मचारी का पक्ष नहीं हो सका प्राप्त

मामले में राजस्व कर्मचारी अख्तर हुसैन का पक्ष जानने के लिए कई बार उनके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

Also Read : बक्सर के पुराना भोजपुर में वाहन जांच अभियान, 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन