बक्सर में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने की कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
Buxar News : बक्सर में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित. मीना सिंह ने कहा कि जनसेवा ही प्रभु सेवा है, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का दिया निर्देश.
Buxar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बक्सर ग्रामीण मंडल के परड़ी में कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक जय मंगल राय ने की. कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष एवं बक्सर नगर की पूर्व चेयरमैन मीना सिंह शामिल हुईं.
जनसेवा ही प्रभु सेवा : मीना सिंह
अपने संबोधन में मीना सिंह ने कहा कि जनसेवा ही प्रभु सेवा है. उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए किये जा रहे कार्यों और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचायी जायेगी.
Also Read : सासाराम में काली मंदिर में दुस्साहसिक चोरी, सोने की आंख और मुकुट समेत दो लाख का सामान ले उड़े चोर
अभियान को सफल बनाने की कार्यकर्ताओं से अपील
मीना सिंह ने कहा कि एक महीने तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गयी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.
Also Read : सासाराम में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गयी टीम पर ग्रामीणों का हमला, महिला जवान समेत दो घायल
कार्यशाला में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यशाला में राजपुर विधानसभा प्रभारी मनोज पांडे, मुख्यालय प्रभारी सुनील सिंह, संयोजक अनु मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह, बबलू सिंह, बिंदु सिंह, मंटू सिंह, चुन्नू राय, सौरव राय, अजीत मिश्रा, अजय ओझा, दीपक पांडे, आशानंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Also Read : बिक्रमगंज-नटवार मुख्य सड़क पर पकड़ा गया 28 भैंसों से लदा कंटेनर, चालक समेत दो गिरफ्तार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए