बक्सर में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, होटल से एक बाल श्रमिक मुक्त
मुक्त किए गए बच्चे के साथ अधिकारी
Buxar News : बक्सर के सिमरी प्रखंड में श्रम विभाग ने होटल पर छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया. होटल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
Buxar News : जिले में बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ श्रम विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में बुधवार को श्रम संसाधन विभाग के धावा दल ने सिमरी प्रखंड में छापेमारी कर एक होटल से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान डुमरांव, चक्की, चौगाई, सिमरी और नावानगर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की टीम मौजूद रही. टीम के साथ सिमरी थाने की पुलिस और स्व. कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान के सोशल वर्कर अजीत कुमार भी शामिल थे.
होटल में कम उम्र के बच्चे से कराया जा रहा था काम
धावा दल के अनुसार होटल संचालक द्वारा कम उम्र के बच्चे से दिन-रात काम कराया जा रहा था. इसके बदले उसे मामूली मजदूरी दी जा रही थी. छापेमारी के दौरान टीम ने बाल श्रमिक को तत्काल मुक्त कराया और जिला बाल कल्याण समिति, बक्सर को सुपुर्द कर दिया.
Also Read : बक्सर के पुराना भोजपुर में वाहन जांच अभियान, 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला
दोषी नियोजक पर दर्ज होगी प्राथमिकी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में दोषी नियोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. वहीं, मुक्त कराये गये बाल श्रमिक के पुनर्वासन की कार्रवाई भी की जायेगी. विभाग की ओर से नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
Also Read : बक्सर में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने की कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
जिले में लगातार जारी रहेगी छापेमारी
श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में बाल श्रम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठानों और नियोजकों के खिलाफ आगे भी लगातार छापेमारी की जायेगी. विभाग ने लोगों से भी बाल श्रम की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने की अपील की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए