बक्सर के पुराना भोजपुर में वाहन जांच अभियान, 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला
पुराना भोजपुर में वाहन जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network
Buxar News : पुराना भोजपुर में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला.
Buxar News : नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर में बुधवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों से कुल 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस की ओर से अचानक चलाये गये जांच अभियान से वाहन चालकों में कुछ देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही.
कागजात और हेलमेट की हुई जांच
नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराधियों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के जरूरी कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की गयी. इसके अलावा वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली गयी.
Also Read : बिक्रमगंज-नटवार मुख्य सड़क पर पकड़ा गया 28 भैंसों से लदा कंटेनर, चालक समेत दो गिरफ्तार
नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि बिना कागजात वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. जांच के दौरान नियम तोड़ने वाले कई वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया. पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी.
Also Read : सासाराम में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गयी टीम पर ग्रामीणों का हमला, महिला जवान समेत दो घायल
सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान रहेगा जारी
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करने की अपील की.
Also Read : सासाराम में काली मंदिर में दुस्साहसिक चोरी, सोने की आंख और मुकुट समेत दो लाख का सामान ले उड़े चोर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए