पूर्व सीएम नीतीश कुमार का कैमूर दौरा आज , भव्य स्वागत की तैयारी, पूरे इलाके में उत्साह

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैमूर दौरे पर आ रहे हैं. करीब 11 बजे चैनपुर प्रखंड के नौघरा गांव वे पहुंचेंगे. उनका कार्यक्रम मंत्री मोहम्मद जमा खान के आवास पर निर्धारित है. जहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद करेंगे. दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस दौरे को लेकर इलाके में सियासी हलचल तेज हो गई है. कार्यकर्ताओं और लोगो में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: (विनोद कुमार सिंह) आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कैमूर में आगमन होने वाला है. एक बार फिर वे कैमूर की धरती पर कदम रखेंगे और स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. जानकारी के अनुसार, करीब 11 बजे चैनपुर प्रखंड के नौघरा गांव पहुंचेंगे. इससे पहले मार्च महीने में “समृद्धि यात्रा” के दौरान वे तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में चैनपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने नौघरा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था. अब एक बार फिर उनके आगमन को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है. प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

विज्ञापन

नौघरा में मंत्री के आवास पर होगा कार्यक्रम

चैनपुर प्रखंड के नौघरा गांव स्थित अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के आवास पर नीतीश कुमार का कार्यक्रम निर्धारित है. इस दौरान वे मंत्री के माता-पिता से मुलाकात करेंगे और स्थानीय जदयू कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी कर सकते हैं.

स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं. गांव में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों को दुरुस्त किया गया है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

पहले भी जुटी थी भारी भीड़

गौरतलब है कि मार्च महीने में जब नीतीश कुमार “समृद्धि यात्रा” के तहत चैनपुर आए थे, तब नौघरा खेल मैदान में आयोजित जनसभा में भारी संख्या में लोग जुटे थे. उस दौरान उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया था, जिससे क्षेत्र में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी थी.

दौरे के सियासी मायने भी अहम

नीतीश कुमार का यह दौरा सिर्फ एक सामान्य कार्यक्रम नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. अब वे मुख्यमंत्री के बजाय राज्यसभा सांसद के रूप में क्षेत्र में आ रहे हैं, ऐसे में इसे जदयू संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच उनका यह दौरा आने वाले समय के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे सकता है.

पूरे इलाके में चर्चा का माहौल

पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर पूरे कैमूर जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोग और कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं और उनके स्वागत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

Also Read: बक्सर में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत, आक्रोश में सड़क पर उतरे ग्रामीण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन