कैमूर : मोहनिया अस्पताल में दो जीएनएम के बीच मारपीट, दोनों को डायरिया प्रभावित गांवों में भेजा गया

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडलिय अस्पताल मोहनिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोहनिया अस्पताल में मारपीट के बाद दो जीएनएम को मुख्यालय से हटाकर डायरिया प्रभावित गांवों में तैनात किया गया है। जानिए पूरी खबर विस्तार से।

विज्ञापन

मोहनिया (कैमूर). स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में दो जीएनएम के बीच हुई मारपीट के बाद अस्पताल प्रशासन ने दोनों को अनुमंडल मुख्यालय से हटा दिया है. दोनों जीएनएम को अब डायरिया प्रभावित गांवों में विशेष ड्यूटी पर भेजा गया है.

विज्ञापन

जनहित में अस्पताल प्रशासन ने लिया फैसला

अस्पताल प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनहित में की गई है. अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक द्वारा 9 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, जीएनएम क्रांति जायसवाल को ग्राम बडूपर तथा जीएनएम वीणा कुमारी को कटराकला में तैनात किया गया है.

डायरिया प्रभावित गांवों में करेंगी मरीजों की देखभाल

दोनों गांवों में डायरिया से प्रभावित मरीजों के इलाज एवं उपचार में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केपी सिंह का सहयोग करेंगी. आदेश में दोनों जीएनएम को अस्पताल की नियमित रोस्टर ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है.

डायरिया का प्रकोप समाप्त होने तक गांव में रहेंगी

अस्पताल प्रशासन के आदेश में दोनों जीएनएम को डायरिया का प्रकोप समाप्त होने तक संबंधित गांवों में रहकर मरीजों की देखभाल करने का निर्देश दिया गया है. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

मारपीट के बाद एसडीएम को दिया गया आवेदन

गौरतलब है कि अस्पताल में दोनों जीएनएम के बीच मंगलवार को मारपीट की घटना सामने आई थी. इसके बाद बुधवार को मोहनिया एसडीएम को जीएनएम वीणा कुमारी द्वारा आवेदन दिया गया था.

अलग-अलग गांवों में की गयी तैनाती

आवेदन दिए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने दोनों जीएनएम को अनुमंडल मुख्यालय से हटाकर अलग-अलग डायरिया प्रभावित गांवों में तैनात किया है. अस्पताल प्रशासन ने संबंधित जीएनएम और चिकित्सा पदाधिकारी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

ALSO READ : पितृपक्ष से पहले 300 करोड़ से बदलेगा गया जंक्शन का स्वरूप, 6400 वर्गमीटर का एयर कॉनकोर्स बनेगा आकर्षण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन