बक्सर में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत, आक्रोश में सड़क पर उतरे ग्रामीण

Published by : Ragini Sharma Updated At : 08 Jun 2026 8:23 AM

विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Buxar Road Accident: बक्सर के एनएच-319 पर अनियंत्रित वाहन की टक्कर से सड़क हादसा हुआ. घटना में एक किसान मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया. पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल हुआ. मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Buxar Road Accident:(त्रिलोकी चौबे) बिहार में इन दिनों तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है, जिससे न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज पर इसका गहरा असर पड़ रहा है. प्रशासन द्वारा जागरूकता और सख्ती के बावजूद कई चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

बक्सर के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के एनएच-319 पर कडसर गांव के पास एक ऐसा ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. घाटना में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के आनुसार , एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे किसान को जोरदार टक्कर मारी. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान कडसर निवासी धीरेंद्र रवानी के रूप में की गई है.

गेहूं पिसवाने जा रहा था किसान

परिजनों के अनुसार, धीरेंद्र रवानी अपने घर से गेहूं पिसवाने के लिए मिल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. यह घटना शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर एनएच-319 को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रखा.

पुलिस और प्रशासन के समझाने पर हटा जाम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल किया गया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने दी घटना की पुष्टि

सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कडसर निवासी एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा करीब दो से तीन घंटे तक सड़क जाम किया गया था, जिसे समझा-बुझाकर हटवा दिया गया.

लापरवाही पर लगाम जरूरी

यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को रेखांकित करती है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इस तरह की घटनाएं आगे भी लोगों की जान लेती रहेंगी.

Also Read: आरा में शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 9.54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन