आरा में शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 9.54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Published by : Ragini Sharma Updated At : 08 Jun 2026 7:52 AM

विज्ञापन

घटनास्थल पार पुलिस टीम की तस्वीर

Arrah Liquor Ban: आरा टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. शिवगंज काली मंदिर के पास कार्रवाई में एक धंधेबाज को 9.54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गाया. आरोपी पर बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. शहर में लगातार चल रही छापेमारी से शराब तस्करों में हड़कंप मचा है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क का खुलासा करने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है.

विज्ञापन

Arrah Liquor Ban: आरा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत टाउन थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए शिवगंज स्थित काली मंदिर के पास से एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से कुल 9 लीटर 540 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की गई. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शिवगंज मोहल्ला निवासी वासुदेव राम के पुत्र अभिजीत कुमार के रूप में हुई है.

खरीद-बिक्री के दौरान रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवगंज इलाके में काली मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है. जिसके बाद सूचना को गंभीरता से लेते हुए टाउन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद थाना लाकर उससे पूछताछ की गई. साथ ही बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

लगातार तेज हो रही छापेमारी से तस्करों में हड़कंप

आरा में इन दिनों अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. शहर और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जिससे शराब कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है. लगातार हो रही कार्रवाई के दौरान कई तस्करों का खुलासा हो रहा है और उनके नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में पुलिस तेजी से काम कर रही है.

हाल ही में 80 लीटर शराब मामले का हुआ था खुलासा

इस घटना से पहले भी टाउन थाना पुलिस ने एक बड़े शराब तस्करी मामले का खुलासा किया था. 22 अगस्त 2024 को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक पर अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर आ रहे हैं. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आनंद नगर शिवपुरी इलाके में घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए थे. जब बाइक की तलाशी ली गई तो उसमें से करीब 80 लीटर अवैध शराब बरामद हुई थी, जो पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी गई थी.

फरार आरोपी को भी पुलिस ने दबोचा

इस मामले में टाउन थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की. लंबे समय तक फरार रहने के बाद पुलिस ने अहिरपुरवा निवासी जय प्रकाश साह के पुत्र विकास कुमार को आनंद नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस, अन्य आरोपी अब भी फरार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है.

शराबबंदी कानून के तहत सख्त रुख

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत अवैध शराब कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

लगातार छापेमारी, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है. आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी.

Also Read: रोहतास में शराब माफिया के शिकार बने पुलिस वाले, छापेमारी करने गई टीम पर हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन