Buxar News: रसोइया फ्रंट ने की बैठक मांगों के समर्थन में उठायी आवाज

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 20 Jul 2025 9:45 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट के तत्वावधान में बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता कंचन कुंवर ने की.

विज्ञापन

राजपुर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट के तत्वावधान में बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता कंचन कुंवर ने की. बैठक में रसोइयों ने अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत रसोइयों को काम के बदले जीने लायक मानदेय नहीं मिल रहा है. प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में कार्यरत रसोइयों की हालत एक बंधुआ मजदूर की तरह है. इनके जीवन की कोई गारंटी नहीं है. मनमानी ढंग से रखा जाता है तथा किसी प्रकार उन्हें निकाल भी दिया जाता है. जबकि भोजन बनाना एक कठिन कार्य है. सुबह से शाम तक खाना बनाने के बाद अन्य काम को भी करना होता है. फिर भी इन्हें न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जाता है. अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सभी रसोइया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. इस बैठक में मनीष कुमार, अमीना खातून, मुन्नी देवी ,सावित्री देवी ,शीला देवी, सोनी देवी, भरत सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन