Buxar News: रोक के बावजूद रात में बालू लदे ट्रक चौसा की ओर से बक्सर शहर में कर रहे प्रवेश

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 12 Apr 2025 9:46 PM

विज्ञापन

नगर में बालू लदे वाहनों की बेरोक-टोक का रात्रि में नो इंट्री समाप्त होने के बाद शुरू हो रहा है. जिनका संचालन पूरी रात ढड़ल्लेे से प्रतिदिन जारी है

विज्ञापन

बक्सर

. नगर में बालू लदे वाहनों की बेरोक-टोक का रात्रि में नो इंट्री समाप्त होने के बाद शुरू हो रहा है. जिनका संचालन पूरी रात ढड़ल्लेे से प्रतिदिन जारी है. जिनके कारण ही सुबह के समय में जाम की समस्या गोलंबर से नगर में सिंडिकेट व बाईपास रोड में लग रही है. जिसके कारण लोगों की परेशानी फिर से सुबह में होने लगी है.

सुबह में सबसे अधिक परेशानी विद्यालय के वाहनों के संचालन मेंं एक बार फिर शुरू हो गयी है. जबकि प्रशासनिक स्तर पर यूपी बालू लदे केवल बक्सर पटना फोर लेन से आने वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति देने की बात कही गई थी. जिसके कारण कभी कभी गंभीर स्थिति भी बन जाती है. जिससे विद्यालय के बच्चों के साथ ही आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है. शनिवार को भी सुबह सात बजे बालू लदे ट्रकों का गोलंबर से सिडिंकेट की ओर लंबी लाइन लगी थी. हालांकि शनिवार को गोलंबर से नगर की ओर वाहन रेंगते हुए चलते रहे. जाम की स्थिति का प्रभाव नगर से गोलंबर की ओर जाने वाले वाहनों पर दिखी. सभी वाहन पंक्तिबद्ध होकर समयांतराल पर संचालित होते रहे. वही नगर से गोलंबर की ओर जाने वाले विद्यालय के साथ ही अन्य वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर से होकर बालू के ट्रकों के संचालन पर है रोक : नगर में प्रतिदिन जाम की झाम से लोगों तथा नगर वासियों को मुक्ति दिलाने के लिए बालू लदे ट्रकों के संचालन पर जिला प्रशासन द्धारा रोक लगा दिया गया था. लेकिन इसके बावजूद नगर में इन दिनों बालू लदे ट्रकों का संचालन रात्रि नो इंट्री के समाप्त होने के बाद शुरू हो रहा है. जो सुबह नो इंट्री के लगने तक जारी रहता है. नगर में प्रतिदिन जाम की समस्या से नगर वासियों को मुक्ति दिलाने के लिए बालू लदे ट्रकों के संचालन पर रोक लगा दिया गया था. इसके बावजूद अब बालू लदे ट्रकों का संचालन ढड़ल्ले से जारी है. जिसके कारण सुबह में लोगों के साथ विद्यालय के वाहनों को नगर से गोलंबर की ओर जाने व आने में समस्या हो रही है. जो लगभग प्रतिदिन 8 बजे तक कायम रहता है. जबकि प्रशासनिक स्तर से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले वाहनों को केवल एनएच-922 होकर आने वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति देने का निर्देश दिया गया है. जिसका पालन नहीं हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन