ePaper

दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत

Updated at : 25 Apr 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत

थाना क्षेत्र के श्रीकांतपुर कोनौली मुख्य पथ पर खीरी गांव के नजदीक दो बाइकों की हुई आमने-सामने की टक्कर में एक 13 वर्षीय किशोर नीतीश राम की दर्दनाक मौत हो गयी

विज्ञापन

राजपुर. थाना क्षेत्र के श्रीकांतपुर कोनौली मुख्य पथ पर खीरी गांव के नजदीक दो बाइकों की हुई आमने-सामने की टक्कर में एक 13 वर्षीय किशोर नीतीश राम की दर्दनाक मौत हो गयी. जिसे लेकर अफरातफरी मच गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोनौली गांव निवासी भरत राम का पुत्र नीतीश राम अपने मौसेरा भाई के साथ बाइक पर बैठकर खीरी गांव में बाजार से सामान लेने गया था. बीच रास्ते में ही एक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास किया. तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर होते ही वह बाइक से नीचे गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया. वहीं बाइक चालक को मामूली चोट आयी. घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी. आसपास मौजूद लोगों ने पहुंच कर उसे तत्काल राजपुर सीएचसी में भर्ती कराया. जहां उपचार के दौरान नीतीश राम की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. गांव के ग्रामीणों ने बताया कि अभी महज एक दिन पहले ही इसके दादा का श्राद्ध कर्म था. इस श्राद्ध में कई गांव से उसके रिश्तेदार आए हुए थे. उन्हीं रिश्तेदारों की खातिरदारी के लिए वह बाजार से आवश्यक सामान लेने के लिए गया था. तब तक परिजनों में इस मनहूस खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घटना के बाद गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है. सूचना के बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है. ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत चौसा मुफ्फसिल थाना के चौसा-कोचस स्टेट हाइवे पर स्थित अखौरीपुर गोला व बेचनपुरवां के बीच एक ट्रक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दिया. इस घटना में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची 112 डायल की पुलिस टीम ने घायल को इलाज के लिए चौसा पीएचसी में भर्ती कराया. जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां पर इलाज के दौरान घायल की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सुकरवलिया गांव निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र राजू कुमार किसी कार्य हेतु शाम को अपनी बाइक से अखौरीपुर गोला आया था. वह देर शाम कार्य खत्म होने के बाद वापस घर जा रहा था. तभी उक्त घटनास्थल के पास उसकी बाइक को सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया और भाग गया. इधर बाइक से गिरकर राजू छटपटाता रहा. तभी ग्रामीणों ने देखा तो 112 पर डायल कर पुलिस को बुलाया. पुलिस उक्त घायल को इलाज के लिए चौसा पीएचसी लायी जहा से बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. इसकी सूचना उसके घरवालों को दी गई. वहीं देर रात्रि युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन