Buxar News: सफाईकर्मियों की हड़ताल से चौक-चौराहों पर लगा कचरे का अंबार, बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: सफाईकर्मियों की हड़ताल से चौक-चौराहों पर लगा कचरे का अंबार, बढ़ी परेशानी

नगर परिषद के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शुक्रवार को सफाई व्यवस्था नगर की प्रभावित हो गई. जिससे नगर की सफाई नहीं हो पाया

विज्ञापन

बक्सर

. नगर परिषद के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शुक्रवार को सफाई व्यवस्था नगर की प्रभावित हो गई. जिससे नगर की सफाई नहीं हो पाया. नगर में जहां तहां कचरा जमा हो गया है. यदि हड़ताल समाप्त नहीं होता है तो नगर में सफाई की व्यवस्था काफी दयनीय हो जाएगी. वहीं अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर संघ के नेतृत्व में एक बैठक किया. बैठक में मांगों को लेकर चर्चा की गई. इसके साथ ही सफाई कर्मियों ने मांगों को पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने पर अडिग रहे. नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से नगर में चौक चौराहों तथा नगर के डंप सेंटरों पर कचरा जमा हो गया है. इसके साथ ही नगर के हर गली मुहल्लों से उठाव नहीं होने से कचरा पड़ा हुआ है.

वहीं इस संबंध में संघ के नेता इंद्रजीत चौबे ने बताया कि एजेंसी से हर माह के पहले सप्ताह में वेतन भुगतान को लेकर सहमति बनी थी. लेेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी उनके वेतन भुगतान एजेंसी से नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि उनके मुख्य मांगों में दैनिक वेतन भोगी, नियमित कर्मचारी, संविदा कर्मचारी एवं सेवा निवृत कर्मचारियों के मासिक भुगतान प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में अचूक रूप से करने समेत अन्य मांगे शामिल है. एजेंसी द्धारा वेतन का भुगतान भी अलग-अलग दर से किया जाता है. वहीं मजदूरों के द्धारा सफाई नहीं किये जाने से नगर के सड़कों पर काफी कचरा जमा हो गया है. मजदूरों के अचानक हड़ताल पर चले जाने के बाद सफाई एजेंसी काफी सक्रिय हो गई. कंपनी के लोगों ने पहुंच मजदूरों को आश्वासन वेतन भुगतान का दिया. वहीं मिली जानकारी के अनुसार संध्या समय में कार्य एजेंसी ने मजदूरों को भुगतान किया है. जिसके बाद शनिवार से मजदूर सफाई कार्य पर जुट जाएंगे. वहीं सफाई नहीं होने से मेन रोड, पीपी रोड, स्टेशन रोड, समाहरणालय रोड, बाजार समिति रोड में सफाई कार्य पूरी तरह से शुक्रवार को ठप रहा. जिसके कारण कचरे का उठाव नहीं हो सका. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद आशुतोष गुप्ता ने बताया कि एजेंसी के संबंधित व्यक्ति से बात हुई है. भुगतान कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन