बक्सर में कड़ी निगरानी के बीच डीएलएड परीक्षा संपन्न, 49 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Author Ashutosh Singh|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
जिला में डीएलएड की कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई परीक्षा, दोनों पाली में 49 अनुपस्थित

बक्सर में डीएलएड प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई, जिसमें कुल 1,396 अभ्यर्थी शामिल हुए और 49 अनुपस्थित रहे. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिले में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डीएलएड (D.El.Ed) प्रवेश परीक्षा दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई. परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई. दोनों पालियों में कुल 1,445 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें 1,396 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 49 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

देर से पहुंचे चार अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित एमपी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र की पहली पाली में विलंब से पहुंचे करीब चार परीक्षार्थियों को निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया गया. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं चिट-पुर्जों की सघन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला.

दोनों केंद्रों पर रही अच्छी उपस्थिति एमपी उच्च विद्यालय केंद्र पर पहली पाली में 408 में 389 परीक्षार्थी उपस्थित और 19 अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 407 में 398 उपस्थित तथा 9 अनुपस्थित रहे. वहीं बीबी उच्च विद्यालय केंद्र पर पहली पाली में 346 में 327 अभ्यर्थी उपस्थित और 19 अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 284 में 282 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम दोनों परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और केंद्राधीक्षकों की ओर से लगातार निगरानी रखी गई. सभी अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश सुनिश्चित किया गया.


विज्ञापन
Ashutosh Singh

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन