बक्सर: हरि जी का हाता में जलजमाव से लोग परेशान, हल्की बारिश में ही सड़क और आसपास के घरों में भर जाता पानी

Author Sujeet Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
नाली का गंदा पानी लोगों के घरों में लगा | Prabhat Khabar Network

नाली का गंदा पानी लोगों के घरों में लगा | Prabhat Khabar Network

बक्सर के हरि जी का हाता में जलजमाव की गंभीर समस्या लोगों को परेशान कर रही है. नाले की अधूरी सफाई और समय पर न होने वाले कार्यों से हल्की बारिश में ही घरों और सड़कों पर गंदा पानी भर जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.

विज्ञापन

Buxar News : नगर परिषद क्षेत्र के हरि जी का हाता, थाना के पीछे स्थित वार्ड संख्या 22 में जलजमाव की समस्या से लोग परेशान हैं. नाले की समय पर सफाई नहीं होने के कारण हल्की बारिश में ही सड़क और आसपास के घरों में पानी भर जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया.

20 दिन पहले शुरू हुई उड़ाही बीच में ही छोड़ दी मुहल्लेवासियों के अनुसार करीब 20 दिन पहले मुख्य सड़क की ओर से नाले की उड़ाही का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन करीब 20 प्रतिशत काम होने के बाद उसे अधूरा छोड़ दिया गया. इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और स्वच्छता पदाधिकारी से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं कराया गया.

घरों में घुस रहा गंदा पानी, बढ़ा बीमारी का खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी बाधित होने से गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है. कीचड़ और दुर्गंध के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. इस मार्ग से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरों को भी रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की भी आशंका जताई है.

नाली और सड़क के पुनर्निर्माण की मां मुहल्लेवासियों ने नगर परिषद से नाले की संपूर्ण उड़ाही, नियमित सफाई, टूटी नाली का स्लैब सहित पुनर्निर्माण तथा क्षतिग्रस्त सड़क की नई ढलाई कराने की मांग की है. उनका कहना है कि सड़क को फिर से ऊंचा करने के बजाय पुराने स्तर पर ही पुनर्निर्माण किया जाए, क्योंकि पहले ही सड़क का स्तर बढ़ने से कई घरों की निकासी व्यवस्था प्रभावित हो चुकी है. कुछ स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है.


विज्ञापन
Sujeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sujeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन