बक्सर में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, PM और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Author Triloki chaubey|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
पुतला के साथ प्रदर्शन | Prabhat Khabar Network

पुतला के साथ प्रदर्शन | Prabhat Khabar Network

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में नावानगर में छात्रों और युवाओं ने प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे.

विज्ञापन

Buxar News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में शुक्रवार को नावानगर में छात्रों और युवाओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई.

सिकरौल मोड़ से गुहटिया पुल तक निकाला मार्च छात्रों और युवाओं का जुलूस सिकरौल मोड़ से शुरू होकर डुमरांव-बिक्रमगंज पथ होते हुए ब्रह्मस्थान पहुंचा. इसके बाद प्रदर्शनकारी गुहटिया पुल पर एकत्र हुए, जहां प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन का समापन किया गया.

हाथों में पोस्टर, गूंजे विरोध के नारे प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे. इस दौरान "भारत माता की जय", "छात्र एकता जिंदाबाद", "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" समेत विभिन्न नारे लगाए गए और नीट पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई.

सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल रहा तैनात प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. सिकरौल मोड़ से ब्रह्मस्थान और गुहटिया पुल तक बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई. मौके पर डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार, डीएसपी रिजर्व, डीएसपी साइबर, सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, सीओ सुधांशु शेखर मिश्रा समेत कई थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.


विज्ञापन
Triloki Chaubey

लेखक के बारे में

By Triloki Chaubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन