बक्सर: स्कूल गई नाबालिग छात्रा लापता, पिता ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप
बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई. परिजनों की तलाश के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.
Buxar News : बक्सर जिला के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाने के लिए घर से निकली एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है. काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का पता नहीं चलने पर उसके पिता ने थाने में आवेदन देकर एक युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है.
14 जुलाई से लापता है छात्रा. पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी पुत्री 14 जुलाई की सुबह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी. परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई.
जानकारी लेने पहुंचे तो मिली धमकी. थाने में दिए गए आवेदन में पिता ने आरोप लगाया कि जब वह आरोपी युवक के घर बेटी के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी.
युवक समेत तीन पर एफआईआर, छापेमारी जारी. कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर आरोपी युवक, उसके पिता और बहन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. नाबालिग छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए