बक्सर में हो रही बाइक चोरी, बेसमेंट से उड़ा ले गए चोर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

बक्सर में एक सहायक अभियंता की बेसमेंट में खड़ी बाइक चोरी हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. इस चोरी ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Buxar News : नगर थाना क्षेत्र के चरित्रवन स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल में कार्यरत एक सहायक अभियंता की मोटरसाइकिल चोरी हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
बेसमेंट में खड़ी थी मोटरसाइकिल
पीड़ित राकेश कुमार, जो बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बक्सर में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, ने आवेदन में बताया कि उन्होंने अपनी काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल 8 जुलाई को किराये के आवास के बेसमेंट में खड़ी की थी. इसके बाद वे भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के जवइनिया स्थित अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर चले गए थे.
ड्यूटी से लौटे तो बाइक गायब मिली
राकेश कुमार जब ड्यूटी पूरी कर अपने आवास लौटे तो बेसमेंट से उनकी मोटरसाइकिल गायब थी. उन्होंने आसपास काफी खोजबीन और लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और बाइक चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










