बक्सर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, एक परीक्षार्थी निष्कासित, 5560 रहे अनुपस्थित
एमपी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देेकर बाहर आते परीक्षार्थी
Bihar Constable Exam: बक्सर जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा के दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृतपुरा से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया. दोनों पालियों को मिलाकर कुल 10,656 आवंटित परीक्षार्थियों में से 5,560 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.
Bihar Constable Exam: जिले में केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था के बीच ली गई. निर्धारित समय से जिले के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न हो गई. वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृतपुरा से एक परीक्षार्थी को कदाचार के मामले में निष्कासित किया गया है.
दो स्तरों पर सघन जांच के बाद मिला प्रवेश, जूता पहनकर जाने पर रही रोक
दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 10 हजार 656 परीक्षार्थियों में से 5 हजार 560 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षार्थियों के प्रवेश से पूर्व विधिवत जांच की गई, जिसके बाद सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया. परीक्षार्थियों की कतारबद्ध बारी-बारी से दो स्तरों में जांच की गई. निर्धारित समय 8 बजे पूर्वाहन से प्रवेश दिया गया और तय समय पर मुख्य गेट को बंद कर दिया गया.

इसके बाद 10 बजे से 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा हुई. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे अपराहन से 5 बजे संध्या तक ली गई. जूता पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों को बिना जूते के ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया.
पहली पाली में 2824 और दूसरी पाली में 2736 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचनानुसार, प्रथम पाली में कुल 5 हजार 328 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था. इसमें उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2504 एवं अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2824 रही. पहली पाली में निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या 01 है.
अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2736 दर्ज की गई
इसी प्रकार, द्वितीय पाली में कुल 5 हजार 328 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2592 और अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2736 दर्ज की गई. दूसरी पाली में निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है. प्रभारी नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार, बक्सर जिला अंतर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण माहौल में परीक्षा सम्पन्न हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










