मोहम्मद हजरत साहब के जन्मदिन पर बक्सर और डुमरांव में श्रद्धालुओं ने निकाला जुलूस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2016 11:58 AM
बक्सर : बिहार के बक्सर जिला स्थित डुमरांव में सोमवार को ईद मिलादुन्नवी यानी मोहम्मद हजरत साहब का जन्मदिन श्रद्धालुओं की ओर से विशाल जुलूस निकालकर मनाया गया. शहर में सड़कों पर निकाले गये इस जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए. लोगों में मोहम्मद हजरत साहब के जन्मदिन के मौके पर काफी उत्साह देखा जा […]
बक्सर : बिहार के बक्सर जिला स्थित डुमरांव में सोमवार को ईद मिलादुन्नवी यानी मोहम्मद हजरत साहब का जन्मदिन श्रद्धालुओं की ओर से विशाल जुलूस निकालकर मनाया गया. शहर में सड़कों पर निकाले गये इस जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए. लोगों में मोहम्मद हजरत साहब के जन्मदिन के मौके पर काफी उत्साह देखा जा रहा है. मोहम्मद हजरत साहब के जन्मदिन के मौके पर बक्सर शहर में भी श्रद्धालुओं की ओर से जुलूस निकाला गया. हालांकि, अभी तक श्रद्धालुओं के इस विशाल जुलूस में किसी के शामिल होने की सूचना नहीं है.
गौरतलब है कि बिहार में ईद मिलादुन्नवी यानी हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर सोमवार को सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया जा चुका है. हालांकि, बैंकों में इस अवसर पर अवकाश नहीं है. ईद मिलादुन्नवी पर बक्सर समेत आसपास के अन्य जिलों में भी श्रद्धालुओं की ओर से जुलूस और कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










